{"_id":"5c7d5349bdec2213f22d1072","slug":"121551717193-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बह रहा अस्पताल की सीवर का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बह रहा अस्पताल की सीवर का पानी
विज्ञापन
सड़क पर बह रहा अस्पताल का सीवेज का गंदा पानी
रेडक्रॉस-आयुर्वेदिक भवनों का पानी भी बह रहा खुले में
नगर परिषद की इंटर लॉक टाइलें लगाने का कार्य लटका
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। ईश्वर स्वच्छ वातावरण में वास करते हैं। स्वच्छता और स्वास्थ्य का चोली-दामन का साथ है। स्वच्छता नहीं है तो बेहतर सेहत की भी कामना नहीं की जा सकती। लेकिन, यहां लोगों की सेहत के रखवाले स्वास्थ्य विभाग के भवनों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। मेडिकल कॉलेज के नीचे से गुजरने वाली अस्पताल राउंड की सड़क में पानी आने से भारी दिक्कतें आ रही हैं। इससे लोगों का चलना फिरना मुश्किल हो गया है, जबकि सड़क पर इंटर लॉक टाइलें लगाने का कार्य भी नहीं हो पा रहा।
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, आयुर्वेदिक अस्पताल और रेडक्रास सोसायटी के भवन का पानी अस्पताल राउंड की सड़क पर खुले में बह रहा है। गौरतलब है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत कायाकल्प में मेडिकल कॉलेज को हाल ही में प्रदेश में तीसरे पायदान पर आंका है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज को 10 लाख रुपये का इनाम भी मिला है, लेकिन अस्पताल परिसर की सीवेज लाइन में लीकेज हो रही है। सड़क के साथ ही बने टैंकों में लीकेज होने से आयुर्वेदिक विभाग के भवन से भी पानी की लीकेज सीधा सड़क पर पहुंच रही है। रेडक्रॉस सोसायटी के भवन का गंदा पानी भी यहां तक पहुंच रहा है। इस संदर्भ में हालांकि, नगर परिषद ने स्वास्थ्य विभाग को पहले नोटिस भी जारी किए थे, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष अनीता शर्मा ने बताया कि अस्पताल का सीवेज सड़क पर आ रहा है। इस बारे में उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को अवगत करवा दिया है। रेडक्रॉस से भी लीकेज हो रही है। इसे लेकर भी उपायुक्त को पत्राचार किया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर पानी के रिसाव के कारण फिलहाल इंटरलॉक टाइलें लगाने का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि उनके ध्यान में अभी यह मामला नहीं आया है। यदि रेडक्रॉस भवन से पानी का रिसाव हो रहा है तो यह बड़ी बात नही है। इसे दुरुस्त करवा दिया जाएगा।