{"_id":"5c532062bdec2273a74cfb6f","slug":"121548951650-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड में बिजली कट बने आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड में बिजली कट बने आफत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह/ हरिपुरधार (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। जिले के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जबकि निचले इलाकों में देर शाम बारिश हुई। इससे इलाके के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। कड़ाके की ठंड में लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के बार-बार लग रहे कटों से लोग परेशान हो गए हैं।
सिरमौर जिले के ऊंचे इलाकों चूड़धार, हरिपुरधार, नौहराधार आदि इलाकों में फिर बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण बंद पड़ी करीब एक दर्जन सड़कों को बहाल किए विभाग को चंद दिन ही हुए हैं कि अब फिर बर्फबारी होने से इन सड़कों के बंद होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वीरवार देर शाम तक सभी सड़कों पर यातायात जारी रहा। शुक्रवार की रात अधिक बर्फबारी होने पर सड़कें बंद होने की आशंका जताई जा रही है।
-