फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन में निकाली तिरंगा रैली, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे

नाहन में निकाली तिरंगा रैली, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे

Tue, 14 Aug 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
नाहन में निकाली तिरंगा रैली, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे
तिरंगा रैली में लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
विज्ञापन

नाहन। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में मंगलवार को एबीवीपी इकाई के छात्र कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। इस मौके पर एबीवीपी ने कॉलेज परिसर में तिरंगा रैली निकाली और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। छात्र कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की देश विरोधी गतिविधियों, उग्रवाद फैलाने और कश्मीर के मसले पर पाक को घेरा। एबीवीपी के जिला संयोजक तनुज शर्मा और कैंपस अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान है। इसकी हिफाजत के लिए हर व्यक्ति मर मिटने को तैयार है। तिरंगे का अपमान करने वालों को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कश्मीर विरोधी गतिविधियों को लेकर भी पाक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाक अपनी ओछी गतिविधियों से बाज आए। आज तक पाक की हर हरकत का देश ने बेहतर जवाब दिया है। उन्होंने छात्र कार्यकर्ताओं को अखंड भारत संकल्प दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर एबीवीपी के मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा समेत कई छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed