{"_id":"5b71ba9b42c7927251391b88","slug":"121534179995-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे में फिसली बस, पाइप लाइन में अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे में फिसली बस, पाइप लाइन में अटकी
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलबे में फिसली बस, पानी के पाइप में अटकी
संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह हरिपुरधार मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, गताधार नाहन बस सैंज घाट के समीप अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे में फिसल गई। बस में करीब तीन दर्जन यात्री थे। चालक की होशियारी के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार मीनू कोच गताधार से संगड़ाह की ओर आ रही थी। सैंजघाट के समीप पहाड़ी से गिरे मलबे से चालक ने बस को निकालने की कोशिश की लेकिन सड़क में गिरी चिकनी मिट्टी पर बस के पहिये फिसल गए। गनीमत यह रही कि बस के पहिये संगड़ाह के लिए जा रही पेयजल योजना की बड़ी पाइप में फंस गए अन्यथा बस सीधा खाई में गिरती। यह बस इस स्थान पर काफी समय तक फंसी रही। जेसीबी मशीन के आने पर ही बस को इस स्थान से सुरक्षित निकाला गया। लेकिन, इसमें सवार यात्रियों को यहां से अंधेरी तक पैदल ही जाना पड़ा।