फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   तिलोरधार में पांच दिन से टैंकर से पेयजल सप्लाई

तिलोरधार में पांच दिन से टैंकर से पेयजल सप्लाई

Sat, 02 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
तिलोरधार में पांच दिन से टैंकर से पेयजल सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर में शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को फायदे की बजाय नुकसान अधिक हुआ है। कुछ घंटों की बारिश से पेयजल योजनाओं को फायदा नहीं पहुंचा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी पेयजल किल्लत बनी हुई है। कफोटा उपमंडल के अंतर्गत तिलोरधार बाजार में पांच दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। एक चूना पत्थर खान की ओर से टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है। जबकि पेयजल समस्या को लेकर आईपीएच बेखबर है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नरेश चौहान, पूर्ण ठाकुर, रविंद्र सिंह, मोहर सिंह आदि ने बताया कि तिलोरधार में लगभग 3 दर्जन दुकानें है। यहां पर रोजाना 200 के करीब ग्रामीणों और अन्य मुसाफिरों का आना जाना रहता है। पानी की समस्या से यहां पर पीने के पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। कई बार विभाग को इस बारे में बताया गया है। विभाग के उच्चाधिकारी को भी समस्या से अवगत किया गया है लेकिन समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि उन्हें तिलोरधार स्थित स्टोर टैंक से पानी की सप्लाई है, जहां पानी का वितरण सही तरीके से नहीं हो रहा। बाजार में तिब्बती कालोनी को सप्लाई सुचारु है, जबकि मुख्य बाजार में पानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस संदर्भ में सहायक अभियंता कफोटा राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें पानी की समस्या के बारे में जानकारी नहीं है। जल्द ही इसका पता करवाया जाएगा। समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed