फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   डिपो होल्डर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के मांगें आवेदन

डिपो होल्डर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के मांगें आवेदन

Mon, 07 May 2018 08:16 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
डिपो होल्डर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के मांगें आवेदन

विज्ञापन
डिपो होल्डर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के मांगें आवेदन
नाहन, पांवटा और शिलाई की पंचायतों में भरे जाएंगे पद
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जिला सिरमौर की कई पंचायतों में खाली पड़े डिपो होल्डर के पद पर नए अभ्यर्थियों के आवेदन मांगें गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 23 मई तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। शिलाई की ग्राम पंचायत हलांह के ग्राम हलांह, कांटीमशवा पंचायत के ग्राम मशवा, नाहन की खैरी पंचायत के त्रिलोकपुर, त्रिलोकपुर के त्रिलोकपुर, पांवटा साहिब के बड़वास व पल्होड़ी के डिपो होल्डर पद से त्याग पत्र देने के बाद नए डिपो होल्डर की नियुक्ति की जानी है।
जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नाहन प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि डिपो होल्डर पद के लिए इच्छुक एकल महिला, विधवा महिला, स्वयं सहायता समूह, भूतपूर्व सैनिक, शारीरिक विकलांग आवेदकों से आवेदन पत्र (पंचायत सचिव द्वारा जारी) आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षित बेरोजगार आवेदक अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र व सादे कागज पर अपने बायोडाटा व वित्तीय प्रबंधन दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां सहित दसवीं पास व उच्च शैक्षणिक योग्यता का सत्यापित प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। आवेदन पत्र के साथ बीपीएल, ओबीसी, एसटी प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियां व बैंक अकाउंट पास बुक की सत्यापित छायाप्रति जिसमें कम से कम एक लाख रुपये बकाया धन होना अनिवार्य है, संलग्न करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदक अपना आवेदन पत्र 23 मई तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
-----------हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed