{"_id":"5aeb2a124f1c1bb56a8b77eb","slug":"121525361170-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट कारखाना के विरोध में डीसी को दिखाई तख्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट कारखाना के विरोध में डीसी को दिखाई तख्तियां
Updated Thu, 03 May 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
प्रभावितों के साथ बैठक में जैन ने जानी लोगों की राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)।
नौहराधार में प्रस्तावित व्हाइट सीमेंट प्लांट को लेकर चल रहे विरोध के बीच वीरवार को उपायुक्त ललित जैन ने इलाके के लोगों के साथ बैठक की और उनकी राय जानी। इस दौरान सीमेंट कारखाने का विरोध कर रहे एक धड़े ने फैक्टरी से होगा ऐसा विकास, पर्यावरण का होगा विनाश...जैसे नारों से लिखी तख्तियां दिखाईं। एक धड़े ने व्हाइट सीमेंट कारखाना के पक्ष में उतरते हुए उपायुक्त को धन्यवाद प्रस्ताव सौंपा।
उपायुक्त ने लोगों से प्लांट के बारे में चर्चा की। भू-मालिकों और आसपास के लोगों ने भागलिया और सीमेंट प्लांट के लगने से होने वाले परिणाम के बारे विचार प्रकट किए। जिलाधीश से चर्चा के बाद लोगों ने प्लांट के विरोध और पक्ष में ज्ञापन भी सौंपे। गौरतलब हैं कि व्हाइट सीमेंट प्लांट का जहां क्षेत्र में विरोध हो रहा हैं वहीं प्लांट को क्षेत्र में विकास के तौर पर भी देखा जा रहा है। महिला पर्यावरण संघर्ष समिति और सीपीआईएम परियोजना के विरोध में खड़े हैं। जबकि इलाके के कुछ और लोगों ने इसका पक्ष किया है।
विज्ञापन
प्लांट लगाने का समर्थन करने वालों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को धन्यवाद प्रस्ताव भी भेजा है। जिलाधीश ने सभी पक्षों की बातों को सुना तथा सभी के बातों का जबाव दिया। डीसी ललित जैन ने बताया कि दोनों पक्षों के ज्ञापन को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नौहराधर में लहसुन और अदरक आधारित उद्योग लगाने के बारे में सरकार को प्रपोजल भेजे जाएंगे। बैठक में एसडीएम संगड़ाह, तहसीलदार नौहराधार, बीडीओ संगड़ाह, नौहराधार के भू-मालिक और चूड़ेश्वर संघर्ष समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन