{"_id":"5ae5d5ff4f1c1b3c0a8b7117","slug":"121525011967-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौड़ क्लब ने कटोला में सार्वजनिक टंकियों की सफाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौड़ क्लब ने कटोला में सार्वजनिक टंकियों की सफाई की
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
बौंडर गांव की शोपीस बनी पानी टंकी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सलानी कटोला पंचायत के कटोला गांव में रविवार को गौड़ क्लब कटोला ने सफाई अभियान चलाया। इसके चलते क्षेत्र के क्लब से जुड़े आधा दर्जन युवाओं ने प्राकृतिक जल स्रोतों की गहनता से सफाई की। सफाई कार्य में जुटे संदीप गौड़, दीपक, जतिन, नितिन, चेतन, अनु, गगन व हैप्पी ने गांव के बीचों बीच बनी सार्वजनिक पानी की टंकी की सफाई की। युवाओं ने उसमें जमी काई को भी खुरच कर बाहर निकाला। टंकी के पास बनी नाली जो कि कचरा आने से जम गई थी उसे भी साफ किया। युवाओं ने नाली में जमे कचरे को बाहर निकाला और उचित स्थान पर ठिकाने लगाया। इसके अलावा पशुओं के पेयजल स्रोत की भी सही ढंग से सफाई की।
विज्ञापन