फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अवैध पार्किंग को लेकर पुलिस और प्रशासन सचेत

अवैध पार्किंग को लेकर पुलिस और प्रशासन सचेत

Fri, 12 Jan 2018 10:55 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
अवैध पार्किंग को लेकर पुलिस और प्रशासन सचेत
Singapore Traffic Jam
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
ददाहू बाजार में अवैध पार्किंग को लेकर रेणुका पुलिस और स्थानीय प्रशासन एक्शन में आ गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए यहां पुलिस ने कड़े कदम उठाने की ठानी है तो स्थानीय प्रशासन ने ददाहू बाजार में सुबह 8 से शाम 8 बजे तक भारी वाहनों की लोडिंग व अनलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। सिर्फ पांच स्थानों का चयन कर प्रशासन ने लोडिंग व अनलोडिंग के लिए चिन्हित किया है।

डीएसपी मुख्यालय खजाना राम ने रेणुका थाने में बैठक कर पुलिस कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कुछ दिनों तक स्वयं रेणुका में ही रहकर अपने स्तर पर हर समस्या का उचित समाधान निकालेंगे।
विज्ञापन


उधर, निर्धारित स्थानों को लेकर तहसीलदार ने भी आदेश पारित किए गए हैं कि दो पहिया वाहनों के लिए स्कूल के सामने पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। जबकि, चार पहिया वाहनों के लिए सतीबाग, पशु औषधालय व जलाल पुल को जाने वाली सड़क पर पार्क किया जाएगा। इसके अलावा ददाहू बस अड्डे से गिरि व्यू होटल तक सड़क को पार्किंग के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ददाहू बाजार में पीली पट्टी लगाने के लिए भी लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए गए हैं ताकि उचित स्थानों पर ही लोग अपने वाहनों को खड़ा कर सकें। ददाहू बाजार में स्थित अस्थायी पुलिस पोस्ट को भी स्थानांतरित करने के आदेश दिए गए हैं।


उधर, ददाहू के तहसीलदार देवी सिंह कौशल ने बताया कि यह निर्णय ददाहू बाजार में जाम से निपटने व यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के मकसद से लिया गया है ताकि रेणुकाजी तीर्थ में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों के साथ-साथ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों व लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed