फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   खरीदकर पानी पीने को विवश मोगीनंद के ग्रामीण

खरीदकर पानी पीने को विवश मोगीनंद के ग्रामीण

Thu, 11 Jan 2018 10:30 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खरीदकर पानी पीने को विवश मोगीनंद के ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
कालाअंब पंचायत के मोगीनंद गांव में पानी का संकट गहरा गया है। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड में लोग सुबह-सवेरे पानी भरने करने के लिए हैंडपंपों का रुख कर रहे हैं। जबकि कई लोगों को खरीदकर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आईपीएच से मांग की है कि गांव में चल रही पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।

मोगीनंद के ग्रामीणों को आठ दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण क्षेत्र में लोगों के समक्ष पीने के पानी का संकट खड़ा हुआ है। कई लोग जहां पानी खरीद कर पीने को विवश हैं। गरीबों को पानी के लिए इधर-उधर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। क्षेत्र की बाला देवी, सोमा देवी, सुदेश, बंतो और माड़ो आदि ने बताया कि आठ दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि वह पानी का टैंकर खरीद कर किसी तरह अपना गुजारा कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी ग्रामीण हैं जो पानी खरीदकर पीने की स्थिति में नहीं है। वह दिन भर दूर-दराज स्थित पेयजल स्रोतों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आईपीएच विभाग के अधिकारियों को इस बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन सिवाय आश्वासनों के कुछ हाथ नहीं लगा। ग्रामीणों ने मांग की कि उनकी पेयजल आपूर्ति को अविलंब सुचारू किया जाए।
विज्ञापन


इस बारे में आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता अश्विनी कुमार ने बताया कि मोगीनंद क्षेत्र को बांकाबाड़ा उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना से जोड़ दिया गया है। शुक्रवार को पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed