फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सड़कों की स्थिति जांचने पहुंची न्यूजीलैंड की मशीनरी

सड़कों की स्थिति जांचने पहुंची न्यूजीलैंड की मशीनरी

Mon, 08 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सड़कों की स्थिति जांचने पहुंची न्यूजीलैंड की मशीनरी
ख्‍ाराब सड़क - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
योगेंद्र अग्रवाल
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। प्रदेश की सड़कों की स्थिति का पता लगाने के लिए लोनिवि आधुनिक तकनीक अपना रहा है। न्यूजीलैंड से मंगवाई गई विशेष मशीनरी से सड़कों की हालत, भौगोलिक स्थिति, ब्लैक स्पॉट्स के साथ ही अन्य कई पहलुओं पर इन दिनों सर्वे चल रहा है। प्रदेश की सड़कों का सर्वे करने के बाद इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। इसके बाद इन सड़कों के सुधार के लिए रूपरेखा तैयार बनेगी। न्यूजीलैंड से यह मशीनरी करीब डेढ़ करोड़ रुपये में मंगवाई गई है।

प्रदेश के चंबा, मंडी, कुल्लू-मनाली, सोलन जिला के सर्वे के बाद यह वाहन इन दिनों सिरमौर जिला की सड़कों पर दौड़ रहा है। इसके लिए रोमदास नामक विशेष वाहन यहां पहुंचा है। वाहन में लगे विशेष उपकरण आधुनिक तकनीक से सड़कों की दूरी, ऊंचाई, दिशा व दशा, ड्रेनेज सिस्टम के साथ-साथ सड़कों का समतलीकरण परखा जा रहा है। तमाम जानकारी जीपीएस के माध्यम से वाहन के भीतर लगे मॉनीटर पर डिसप्ले हो रही है। दो इंजीनियर इसका डाटा तैयार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार हिमाचल के दुर्गम क्षेत्रों में सड़कों की दशा सुधारने तथा वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए विशेष योजना बना रही है।
विज्ञापन



सिरमौर जिला की 9 बड़ी सड़कें इस सर्वे में शामिल की गई हैं। सोमवार को 87 किलोमीटर लंबी नाहन-हरिपुरधार सड़क की जानकारी जुटाई गई। इससे पूर्व कालाअंब से पांवटा, देहरादून से ऋषिकेश सड़कों का सर्वे किया जा चुका है। कोलर से बिलासपुर, राजगढ़ से चंदोल, पांवटा से राजबन, शिलाई से मिनस सड़क का भी सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सर्वेक्षण कार्य में जुटे सैटरा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी हैदराबाद के सहायक अभियंता रवि तेजा व कनिष्ठ अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि नवंबर महीने से सर्वे चल रहा है। सिरमौर में इस वाहन के माध्यम से कुल 9 सड़कों की मॉनीटरिंग की जाएगी। इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को दी जाएगी।

---
क्या है रोमदास वाहन
रोमदास सर्वे वाहन आधुनिक उपकरणों से लैस हिमाचल प्रदेश में लोनिवि के अंतर्गत कार्य कर रहा है। स्कॉर्पियो गाड़ी की छत पर कई उपकरण लगाए गए हैं। वाहन की छत पर जीपीएस सिस्टम, 360 डिग्री की क्षमता युक्त कैमरा, पैमेंट कैमरा व वाईडेज मीटर आदि उपकरण शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed