{"_id":"5a5229914f1c1bbf2d8b52d6","slug":"121515334033-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबूडी टिक्कर ने जंगलावालाभूड से जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबूडी टिक्कर ने जंगलावालाभूड से जीता उद्घाटन मैच
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
नवयुवक मंडल ददाहू की ओर से आयोजित 11वीं विंटर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ। ददाहू के खेल मैदान में प्रतिवर्ष 7 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में करीब 30 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें विजेता टीम को 15 हजार व ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 5100 व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जंगलावालाभूड व दबूडी टिक्कर के बीच खेला गया जिसमें दबूडी टिक्कर ने एक विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ददाहू पंचायत के पूर्व प्रधान व भाजपा मंडल रेणुका के उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल ने किया।
उन्होंने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना करते हुए आयोजकों को 5100 रुपये की राशि भेंट की तथा खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। इस मौके पर हरीश गर्ग, पुनीत गुप्ता, विनय गुप्ता, विपिन बंसल, ऐश्वर्या गुप्ता सहित नवयुवक मंडल के अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।