{"_id":"59e5fe194f1c1b9e678b64c2","slug":"121508245017-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल-सब्जी विक्रेता नहीं लगा रहे रेट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल-सब्जी विक्रेता नहीं लगा रहे रेट लिस्ट
Updated Tue, 17 Oct 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिरमौर उपभोक्ता संरक्षण समिति पांवटा इकाई की बैठक मंगलवार को पांवटा में आयोजित की गई। बैठक में बस स्टैंड के खस्ताहाल शौचालयों व सिविल अस्पताल से पोस्ट ऑफिस तक के मार्ग की दशा नहीं सुधारने पर नाराजगी जताई गई। स्थानीय दुकानदारों, फल-सब्जी बिक्रेताओं द्वारा रेट लिस्ट नहीं लगाई जा रही जिस पर बैठक में कार्रवाई की मांग की गई।
सिरमौर उपभोक्ता संरक्षण समिति पांवटा इकाई अध्यक्ष एमएस कैंथ ने कहा कि शहर में कई समस्याओं के अंबार लगे हैं। पोस्ट ऑफिस-गुरुद्वारा, अस्पताल की तरफ से जाने वाले संपर्क मार्ग को खोद दिया गया है। सीवरेज की पाइप लाइन बिछाने के बाद रास्ता ठीक नहीं हुआ। खुदाई के बाद मिट्टी जस की तस पड़ी है जिससे अकसर धुल उठ रही है।
बैठक में महासचिव एमएस भटनागर, एमएम मालविया, टीसी गुप्ता, संदीप कुमार व केसी नागपाल ने कहा कि बस स्टैंड परिसर के शौचालय की दशा सुधारी जाए। शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर सब्जी के रोज के दाम दर्शाने वाली डिजिटल स्क्रीने बंद पड़ी हैं। इनको फिर शुरू करने से मनमाने दाम वसूली पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
...