{"_id":"59b57b3c4f1c1be17f8b5a5a","slug":"121505065788-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के आगे कूड़ा फेंका तो लगेगा 500 जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के आगे कूड़ा फेंका तो लगेगा 500 जुर्माना
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)। हरिपुरधार बाजार में महिलाओं ने रविवार को सफाई अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं ने दुकानदारों को दुकानों के समक्ष कूड़ेदान रखने की भी हिदायत दी। सफाई अभियान की शुरुआत मंदिर को जाने वाली सड़क से की गई। महिला मंडल हरिपुरधार की प्रधान राधा देवी, पूर्व प्रधान कांता ठाकुर, सचिव किरण कृष्णा, मंजु व रामदेई ने दुकानदारों से कूड़ा कूडे़दान में डालने का आग्रह किया।
महिला मंडल ने हिदायत दी है कि जो दुकानदार दुकान के आगे कूड़ेदान नहीं लगाएगा, उसको 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यदि कोई दुकानदार जुर्माना देने से इंकार करता है तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। पूर्व महिला मंडल प्रधान कांता ठाकुर ने बताया कि लोग हरिपुधार की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ करते हैं लेकिन यहां फैली गंदगी से मुंह भी चिढ़ाते हैं। इस क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से ही सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही दुकानदारों को भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
--दुकान के आगे कूड़ा फेंका तो लगेगा 500 जुर्माना
संगड़ाह बाजार की सफाई को महिला मंडल का फैसला
बाजार में सफाई अभियान, जुर्माना नहीं दिया तो एफआईआर