फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   12 link roads maintance

Sirmour News: कौलांवालाभूड़ क्षेत्र में बारिश से 12 सड़कें क्षतिग्रस्त, लोग परेशान

Wed, 07 Oct 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
12 link roads maintance
ग्राम पंचायत कौलांवालाभूड़ का प्रतिनि​धिमंडल उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
-बजट की मांग लेकर उपायुक्त से मिला ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत कौलांवालाभूड़ में मानसून की भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए 12 संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए पंचायत ने जिला प्रशासन से बजट की मांग उठाई है। पंचायत प्रधान कोमल राय की अगुवाई में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल नाहन में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से मिला और विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण रास्तों की बदहाल स्थिति से अवगत करवाते हुए जल्द मरम्मत के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत की मासिक बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर बारिश से क्षतिग्रस्त 12 मुख्य संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए जिला प्रशासन से वित्तीय सहायता मांगने का निर्णय लिया गया था। पंचायत ने क्षतिग्रस्त सड़कों का विवरण और बजट एस्टीमेट तैयार कर उपायुक्त सिरमौर को आगामी कार्रवाई के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पंचायत की ओर से मरम्मत के लिए जिन मार्गों को सूची में शामिल किया गया है, उनमें कौलांवालाभूड़ से कोटड़ी नदी संपर्क मार्ग, नदी से कोटड़ी गांव तक संपर्क मार्ग, पीएचसी रोड तक संपर्क मार्ग, पीएचसी रोड से रिगडवाला तक संपर्क मार्ग, मेन रोड से धांगवाला तक संपर्क मार्ग, मुचस सड़क से बाडीवाला तक संपर्क मार्ग, मुख्य सड़क से गुरुद्वारा तक संपर्क मार्ग, नदी से देविवाला तक संपर्क मार्ग, बलसार से कयारतुआ तक संपर्क मार्ग, सादड़ तक संपर्क मार्ग, देविवाला से कन्यारी तक संपर्क मार्ग तथा नरों नदी से नरों तक संपर्क मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत ने उपायुक्त सिरमौर से आग्रह किया कि इन ग्रामीण संपर्क मार्गों की स्थिति को देखते हुए जल्द बजट उपलब्ध करवाया जाए, ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुचारू हो सके।

संवाद------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed