फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दो करोड़ 65 लाख रूपये से बुझेगी कोलर की प्यास- डा. बदिंल

दो करोड़ 65 लाख रूपये से बुझेगी कोलर की प्यास- डा. बदिंल

Wed, 16 May 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
दो करोड़ 65 लाख रूपये से बुझेगी कोलर की प्यास- डा. बदिंल
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन(सिरमौर)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को नाहन निर्वाचन की कोलर पंचायत में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली कोलर-फोंदी-बोदीवाला सड़क के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने 22 परिवारों को दुर्घटना एवं अन्य क्षति के एवज में राहत राशि के रूप में 29 लाख 40 हजार रुपये की राशि के चेक वितरित किए। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कोलर पंचायत की पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए दो करोड़ 65 लाख रुपये की डीपीआर विधायक प्राथमिकता के तहत तैयार करके नाबार्ड को भेजी गई है जिसकी स्वीकृति मिलने पर इस योजना का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व कोलर पंचायत के प्रधान अमर सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया जिसके बाद कृष्ण कांत और साधुराम ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद विस अध्यक्ष ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, भारापुर के अतिरिक्त चार कमरों के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। उन्होंने जानकारी दी की इन कमरों के निर्माण के लिए 37 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है जिसके तहत एक विज्ञान प्रयोगशाला और तीन कमरे निर्मित किए जाएंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि इन अतिरिक्त कमरों का निर्माण कार्य समयबद्ध पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग पांवटा अजय शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत हरीपुरखोल रीता देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed