फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन से मोहाली, शिमला और सोलन स्थानांतरित होंगे छात्र

नाहन से मोहाली, शिमला और सोलन स्थानांतरित होंगे छात्र

Fri, 11 May 2018 10:51 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
नाहन से मोहाली, शिमला और सोलन स्थानांतरित होंगे छात्र

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
नवोदय विद्यालय नाहन में छात्रावासों के असुरक्षित होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को दूसरे नवोदय स्कूलों में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। छात्रों को स्थानांतरित करने की पूरी प्रक्रिया पर सरकारी खर्च होगा। इससे अभिभावकों में भी प्रसन्नता का माहौल है।
जुड्डा का जोहड़ स्थित नवोदय विद्यालय में कुछ छात्रावासों को असुरक्षित घोषित किया गया था। इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन ने कला संकाय, वाणिज्य व होटल मैनेजमेंट के छात्रों को मोहाली, शिमला व सोलन स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में विद्यालय के पास सात छात्रावास हैं। तीन छात्रावास में लड़के व चार में लड़कियों के लिए व्यवस्था की गई है। छात्रावासों की क्षमता 336 है, जिसमें 144 लड़के व 192 लड़कियों को ही सुविधा मिल सकती है। जबकि, छठी कक्षा में छात्रों के प्रवेश के बाद विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रावासों को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता की ओर से असुरक्षित घोषित किया गया है। विभिन्न निर्माण एजेंसियों ने छात्रावासों का निरीक्षण किया है। छात्रावासों के मरम्मत कार्य के बाद ही उपयोग में लाया जा सकता है। छात्रावासों की मरम्मत को लेकर पत्राचार युद्घ स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर उपायुक्त सिरमौर के साथ भी बैठक की गई है जहां तक छात्रों को स्थानांतरित करने का फैसला है, इस संदर्भ में अभिभावकों को भी सूचित किया जा चुका है। कला संकाय के छात्रों को मोहाली भेजा जा रहा है। जबकि, दूसरे संकायों के छात्रों को शिमला व सोलन नवोदय विद्यालयों में भेजने की तैयारी चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed