{"_id":"5aef107b4f1c1b3a0b8b8726","slug":"11525616763-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा संगड़ाह क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा संगड़ाह क्षेत्र
Updated Sun, 06 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह व साथ लगती दो दर्जन पंचायतों में रविवार को विद्युत आपूर्ति ठप रही जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां सुबह 9 बजे अचानक बिजली चली गई जो कि शाम तक नहीं आई।
बता दें कि 24 घंटे पहले ही क्षेत्र के संगठनों व लोगों ने मुख्यमंत्री से हरिपुरधार में बार-बार बिजली जाने की शिकायत की थी। इस शिकायत के एक दिन बाद फिर से क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। सुबह 9 बजे गई बिजली सात घंटे बाद दोपहर बाद ही आई लेकिन वोल्टेज इतनी कम थी कि बिजली से चलने वाले उपकरण नहीं चल पाए।
बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री के जाने के बाद शाम चार बजे से क्षेत्र में दर्जनों अघोषित कट लगे। जबकि इससे पूर्व भी यहां कई दिन लगातार 4 से 12 घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से शिकायत कर चुके रविदत्त शर्मा, सीएस तोमर, अनिल भारद्वाज, बाबूराम, निशा देवी, आशा, दश्मि, बलिंद्र व अंकुर अरोड़ा ने कहा कि यहां एक साल से लगातार अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। कई कई घंटों तक बिजली गुल की जा रही है जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बिजली न होने के कारण अधिकारी सरकारी कामकाज भी ठप रहता है जिसका खामियाजा भी आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
उधर, एसडीएम संगड़ाह राजेश धीमान ने कहा कि विद्युत विभाग को जल्द लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। जबकि विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता विक्रम सिंह ने कहा कि तेज हवा चलने के कारण एचटी लाइन में खराबी आ गई है जिसे ठीक किया जा रहा है। जल्द ही पूरी वोल्टेज आ जाएगी।