फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मेलों में बिकने वाली घटिया खाद्य सामग्री पर रहेगी नजर

मेलों में बिकने वाली घटिया खाद्य सामग्री पर रहेगी नजर

Sat, 03 Mar 2018 10:53 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
मेलों में बिकने वाली घटिया खाद्य सामग्री पर रहेगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
प्रदेश के मेलों और सार्वजनिक स्थलों पर बिकने वाली घटिया खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई का डंडा चलेगा। फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फूड सेफ्टी ऑन व्हील मोबाइल लैब सेवा शुरू कर दी है। लैब में खाने पीने की वस्तुओं के नमूनों की गुणवत्ता और मानकों की प्रारंभिक जांच करने की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को दो आधुनिक लैब दी गई हैं। इसमें से एक को पांवटा होला मोहल्ला मेले में तैनात किया गया है। लैब में विशेषज्ञ मेले में लगे खाने-पीने के स्टॉलों में खाद्य पदार्थों की जांच कर सकेंगे।
वैन में तैनात जिला नामित अधिकारी डॉ. विजया वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं एवं विक्रेताओं को फूड सेफ्टी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वैन में तैनात विशेषज्ञों ने होली मेला परिसर से खाद्य वस्तुओं के अब तक 58 सैंपल लिए हैं। इनकी प्रारंभिक जांच फूड सेफ्टी ऑन व्हील लैब में की गई है। विशेषज्ञों ने बताया कि 58 में से 8 सैंपल की गुणवत्ता में कमी पाई गई है। खाद्य वस्तुओं के साथ दूध व पानी के सैंपलों की प्रारंभिक जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खाद्य निरीक्षक रिपुदमन ने कहा कि होली मेले से एकत्र नमूनों की जांच की जा रही है। विक्रेताओं को खाद्य सामग्री गुणवत्ता, स्वच्छता व रखरखाव को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही निर्देश दिए जा रहे हैं कि खाद्य सामग्री को ढक कर रखें। खास तौर पर सफाई का ध्यान रखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed