फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पुलिस ने जलने से पहले छीना मोदी का पुतला

पुलिस ने जलने से पहले छीना मोदी का पुतला

Sun, 18 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जलने से पहले छीना मोदी का पुतला
police logo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पीएनबी घोटाले को लेकर युवा कांग्रेस आग बबूला हो गई है। रविवार को पांवटा में युकां के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर की अगुवाई में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक दिया। हालांकि युवाओं को पुतला जलाने से रोकने के लिए पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई। जैसे ही युवा कांग्रेस ने पुतला जलाना चाहा तो पुलिस जवानों ने पुतला छीन लिया और युवा कांग्रेसियों की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। इसके बाद नया पुतला बनाकर विश्राम गृह के बाहर जलाया गया।
रविवार को लोक निर्माण विश्राम गृह पहुंचने पर युकां के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर का स्वागत किया। इसके बाद विश्राम गृह से बाजार होते हुए रैली निकाली गई। युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की लेकिन पुलिस जवानों ने पुतले को छीन लिया। इसके बाद रैली वापस विश्राम गृह पहुंची जहां पर पहले से ही नया पुतला तैयार किया गया था। युवा कांग्रेसियों ने विश्राम गृह के बार मोदी का पुतला जलाया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। देश के बैंकों में जनता के पैसे लूट कर आरोपी विदेश भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी ने पीएनबी बैंक से 14 हजार करोड़ से अधिक पैसे लूटे हैं। इसके बाद वह फरार हो गए। केंद्र सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। आरोपी के खिलाफ कुछ नहीं कर पा रही है। नीरव मोदी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी प्रदेश सदस्य नसीमा बेगम, इंतजार अली, ओपी ठाकुर, लोकसभा महासचिव विनोद कंठ, महासचिव अत्तर कपूर, लोकसभा सचिव दिनेश सिंगटा, बीडीसी सदस्य परविंदर सिंह बिट्टू, युकां पांवटा ब्लॉक अध्यक्ष सतविंद्र सिंह, बिट्टूू, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील चौहान, नाहन इकाई के अध्यक्ष सोहन राजपूत, शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष कंवर ठाकुर, लोकसभा सचिव शशि कपूर, ओबीसी सेल महासचिव बलराज चौधरी, नरेंद्र परमार, गीताराम, अजय शर्मा, अनिल शर्मा, अजय तोमर, महबूब अली, अत्तर ठाकुर, मुशर्रफ अली व सुनील कुमार मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed