{"_id":"5a898d174f1c1bd04b8b64a0","slug":"11518963991-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार भूतपूर्व सैनिकों को दें वितीय लाभ: सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार भूतपूर्व सैनिकों को दें वितीय लाभ: सिंह
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा सैनिक विश्राम गृह में रविवार को भूतपूर्व सैनिक संगठन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कैप्टन जगत सिंह ने की। इस मौके पर पूर्व सैनिकों की विभिन्न मांगों और मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त कैप्टन जगत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार भूतपूर्व सैनिकों को वित्तीय लाभ प्रदान करे। शिक्षा की शर्त को हटाकर सभी भूतपूर्व सैनिकों को सारे वित्तीय लाभ उनकी सेवा के अनुसार ही प्रदान किए जाएं।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगठन भूतपूर्व सैनिकों के हित में काम करेगा। कहा गया कि समय-समय पर मांगों व समस्याओं को लेकर इसी तरह संगठन आवाज उठाता रहेगा। इस अवसर पर सुरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, सुखदेव सिंह, राजेंद्र कुमार व जगत सिंह समेत इकाई सदस्य मौजूद रहे।
-----------