{"_id":"5a5229964f1c1b0a788b72b5","slug":"11515334038-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने रूसा बंद नहीं किया तो विधानसभा का घेराव: कपिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने रूसा बंद नहीं किया तो विधानसभा का घेराव: कपिल
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
एनएसयूआई की जिला इकाई ने प्रदेश सरकार पर चुनावों के दौरान रूसा को लेकर किए वायदे से पलटने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष कपिल शंक्वान ने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा ने छात्रों से प्रदेश में रूसा प्रणाली खत्म करने की बात कही थी।
इसे लेकर कई जगह आंदोलन भी चलाए जिसकी बदौलत उसे वोट भी खूब मिले लेकिन प्रदेश में भाजपा को संभाले 20 दिन नहीं हुए और वह अपने वायदे से पलट गई।
कपिल शंक्वान ने कहा कि भाजपा के इस यू टर्न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने रूसा बंद करने के दम पर छात्रों से वोट हासिल किए हैं। अब उसे अपना वायदा निभाना ही होगा। कपिल ने कहा कि रूसा को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप जड़े थे। अब यदि भाजपा अपने वायदे पर खरा नहीं उतरती है तो एनएसयूआई प्रदेश के हर कॉलेज में भाजपा सरकार के झूठे वायदों के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी।