फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   डीएवी बरमाणा ने जीती राज्यस्तरीय क्रिकेट स्पर्धा

डीएवी बरमाणा ने जीती राज्यस्तरीय क्रिकेट स्पर्धा

Sun, 15 Oct 2017 06:26 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
डीएवी बरमाणा ने जीती राज्यस्तरीय क्रिकेट स्पर्धा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
डीएवी संस्थानों की अंडर-19 वर्ग की राज्यस्तरीय क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मैच जबरदस्त रोमांचक रहा। नाहन चौगान मैदान में खेले गए फाइनल मैच में डीएवी बरमाणा ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में डीएवी हमीरपुर को 6 विकेट से मात दी।


समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक सिरमौर रोहित मालपाणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। फाइनल मुकाबले में डीएवी हमीरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। उसके बल्लेबाज डीएवी बरमाणा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 10 ओवरों में मात्र 57 रन बनाए जिसमें इशांत ने 19 तथा प्रवेश ने 5 रन का योगदान किया। जबकि बरमाणा की ओर से आकाश व देवांश ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन



आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरे डीएवी बरमाणा के बल्लेबाजों पर विपक्षी टीम के गेंदबाज हावी रहे। उन्होंने बल्लेबाजों को अपनी घातक गेंदबाजी में बांधे रखा जिसके चलते अंतिम ओवर तक मैच का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम ओवर में टीम को जितने के लिए 6 गेंदों पर 6 रन चाहिए थे। जबकि अंतिम बाल में एक रन। क्रीज पर बल्लेबाज कौशिक खड़ा था। उसने अंतिम बाल पर चौका जड़ कर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। बरमाणा की जीत में कप्तान अभय ने 19 रन का योगदान दिया। जबकि कौशिक 11 रन बना कर नॉट आउट रहा।



समापन अवसर पर मुख्यातिथि रोहित मालपाणी एवं डीएवी स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य नरेश कटोच ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। इस स्पर्धा में हमीरपुर के आशीष को मैन आफ द सीरीज, डीएवी बरमाणा के अभय को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा नादौन के व्रिंदेश को सर्वश्रेष्ठ बालर घोषित किया गया।
---------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed