{"_id":"59e215cc4f1c1b68678b5bb6","slug":"11507988940-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलाई में हुआ राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलाई में हुआ राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)।
शिलाई में शनिवार को राज्यस्तरीय पुरुष व महिला कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज हो गया। सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों की 24 टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार बरांटा ने किया। उद्घाटन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि राजकुमार बरांटा का आयोजकों ने फूल-मालाएं पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसवीएन पब्लिक हाई स्कूल की छात्राओं ने वंदे मातरम् से किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि इस क्षेत्र के निवासी एवं कबड्डी के चाणक्य माने जाने वाले सेवानिवृत्त पीईटी हीरा सिंह चौहान की बदौलत आज शिलाई ने कबड्डी में विश्व मानचित्र पर अपना नाम दर्ज किया है। महिला कबड्डी विश्वकप में प्रियंका नेगी व जूनियर वर्ग में निर्मला चौहान, रितु नेगी ने पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप राणा, हिमालयन स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब के अध्यक्ष ओमप्रकाश तोमर, हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव रत्नलाल ठाकुर, हीरा सिंह ठाकुर, जिला महासचिव जवाहर सिंह देसाई, प्रांतीय कोच विजयपाल, सुरेंद्र सूरी, राजेंद्र कुमार, स्टेट होस्टल बिलासपुर के कोच संजीव कुमार, साई हॉस्टल के कोच जगदीश कुमार सहित प्रदेश की 24 टीमों के महिला व पुरुष खिलाड़ी, प्रभारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।