{"_id":"59e0abef4f1c1bee688b57e8","slug":"11507896303-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता से ठीक पहले 35 जेबीटी बने एचटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता से ठीक पहले 35 जेबीटी बने एचटी
Updated Fri, 13 Oct 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आचार संहिता से ठीक पहले 35 जेबीटी बने एचटी
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कई श्रेणियों में भरे 100 पद
अरसे से नौकरी को तरस रहे बेरोजगारों को मिला रोजगार
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
काफी लंबे समय से नौकरी की बाट जोह रहे दर्जनों बेरोजगारों को प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने रोजगार दे दिया है। विभाग ने सीएंडवी वर्ग के विभिन्न पदों पर 100 के करीब लोगों को रोजगार देने का कार्य पूरा किया है। जबकि आचार संहिता से ठीक पहले विभाग ने 35 जेबीटी को एचटी के पद पर तैनाती दी है। वहीं 2012 से 14 बैच के 22 शिक्षकों को जेबीटी के पद पर नियुक्ति मिली है।
पिछले लंबे समय से 2012 की काउंसलिंग के अभ्यर्थी वेटिंग लिस्ट में थे। अभी विभाग ने 2017 बैच के जेबीटी अभ्यर्थियों को नौकरी नहीं दी है। जेबीटी के आरएंडपी रुल्स में बदलाव के चलते विभाग इन्हें तैनाती नहीं दे पाया है। अभी तक विभाग ने सीएंडवी वर्ग में 30 फीसदी खाली पड़े पदों पर तैनाती दी है। एक्ससर्विस मैन सैल से आए दो लोगों को पीटीआई पद पर नियुक्ति मिली है।
विभाग ने पीटीआई के पद के लिए चार आवेदन मांगे थे। इसके अलावा 2016 में गलत तरीके से तैनात किए गए पांच ड्राइंग मास्टरों को विड्रॉल कर 16 नए बेरोजगारों को नौकरी दी है। वहीं शास्त्री के 35 पद भरे गए हैं। जबकि, एलटी की दो लिस्टें निकालने के बाद 35 को रोजगार मिला है। विभाग ने ओटी पदों पर भी नौकरी दी हैं।
विज्ञापन
उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक डीएस नेगी ने बताया कि सीएंडवी वर्ग में 30 फीसदी पदों को भर दिया है। 100 के करीब बेरोजगारों को रोजगार दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से बेरोजगार रोजगार के लिए तरस रहे थे। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न पदों पर तैनाती दे दी है।
उन्होंने बताया कि कुछ मामलों के अदालत में लंबित होने से तैनाती नहीं दी है। विभाग ने ऐसे पदों को सुरक्षित रखा है। खाली पड़े पदों पर तैनाती के बाद कई स्कूलों में बच्चों को शिक्षक मिल गए हैं।
----------हितेश