{"_id":"5c71501abdec227376728b03","slug":"111550929946-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सिम कर पाएंगे ऑडियो और वीडियो कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सिम कर पाएंगे ऑडियो और वीडियो कॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। बीएसएनएल विभाग ने सराहां में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें जीएम सोलन बी रविंद्र ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर लोगों ने बीएसएनएल की सुचारु सेवाएं न मिलने पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया। जीएम बी रविंद्र कुमार ने लोगों को सुचारु सुविधा उपलब्ध करवाने के मकसद से एक टीम का गठन करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि 4जी सुविधाएं देने की हर संभव कोशिश की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों को बीएसएनएल वाईफाई और हॉटस्पॉट सुविधा से भी जोड़ने जा रहा है। इसके तहत उपभोक्ताओं को 4 जीबी मुफ्त डाटा उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलन-सिरमौर के सभी दूरभाष केंद्रों को वाईफाई और हॉटस्पॉट से जोड़ा जाएगा। सभी मोबाइल टावर भी वाईफाई और हॉटस्पॉट से जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग ने विंग्स सेवा शुरू की है जो पूरे भारतवर्ष में सबसे पहले सोलन और सिरमौर में शुरू की जा रही है। इस सेवा में बिना सिम के ऑडियो और वीडियो कॉल की जा सकेगी। उपभोक्ताओं को 1099 रुपये में एक वर्ष के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से उपभोक्ता किसी भी नंबर पर फ्री कॉल कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विभाग गो ग्रीन सेवा शुरू कर रहा है। यह सेवा पेपर लेस सेवा होगी, जिसके माध्यम से उपभोक्ताओं को ऑनलाइन ही बिल आएंगे व ऑनलाइन ही बिलों को भरेंगे। इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक योजना और ऑपरेशन संजीव तोमर, मुख्यलेखा अधिकारी बाबूराम वर्मा, मंडल अभियंता सोलन बंसी लाल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता प्रेम प्रकाश समेत दर्जनों लोग शिविर में मौजूद रहे।