{"_id":"5b71baa242c79272ea0ad80e","slug":"111534180002-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1रिमौर में बारिश का कहर, आधा दर्जन मवेशी मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1रिमौर में बारिश का कहर, आधा दर्जन मवेशी मरे
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर में बारिश का कहर, आधा दर्जन मवेशी मरे
उपमंडल राजगढ़ में गौशालाएं ढहीं, कच्चे मकान गिरे
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़/संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल में भारी बारिश से आधा दर्जन गोशालाएं ढहने से इतने ही मवेशियों की मौत हो गई है। इससे पशुपालकों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। पशुशालाओं के अलावा इलाके के कच्चे मकानों पर भी आसमान से आफत बरपी है। कई जगह कच्चे मकान ढह गए। घरों के आगे लगातार भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। जानकारी के मुताबिक उपमंडल राजगढ़ की ग्राम पंचायत शिलांजी के डांगरा गांव में एक व्यक्ति की पशुशाला पर मलबा गिरने से उसमें बंधे आधा दर्जन मवेशी दबकर मर गए। उधर, तहसीलदार राजगढ़ विवेक नेगी ने बताया कि डांगरा निवासी महेंद्र सिंह की पशुशाला पर मलबा गिरने से उसमें एक जरसी गाय, एक पहाड़ी गाय, दो बैल और दो बछडे़ दब कर मर गए हैं। इससे पशुपालक को एक लाख दस हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। पशुपालक को प्रशासन की ओर से फौरी राहत प्रदान की जा रही है। इसके अलावा राजगढ़ उपमंडल के नारग इलाके में भी बारिश के चलते चार पशुशालाएं ढह गई हैं। रविवार की रात बारिश से नेतर सिंह, रविंद्र, संदीप कुमार और नरेश कुमार की गोशाला ढह गई। नारग इलाके के ही प्रकाश चंद का कच्चा मकान भी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। उधर, उपमंडल संगड़ाह की सैंज पंचायत के सैंज गांव में नेतर सिंह की गोशाला भी गिर गई। हालांकि इससे मवेशियों को माल का नुकसान नहीं हुआ है। तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि संगड़ाह में 68 मिमी बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि नेतर सिंह की गोशाला को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कई रिहायशी मकानों के आगे भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।