फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मुख्यमंत्री से राजगढ़ वासियों को बड़ी उम्मीदें

मुख्यमंत्री से राजगढ़ वासियों को बड़ी उम्मीदें

Mon, 09 Jul 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से राजगढ़ वासियों को बड़ी उम्मीदें
राजगढ़ (सिरमौर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के राजगढ़ दौरे से लोगों को भारी उम्मीदें हैं। क्षेत्र के लोग अपनी कई मांगें पूरी होने की आस लगाए बैठे हैं। राजगढ़ में इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाने की मांग प्रमुख है। इससे समूचे राजगढ़ क्षेत्र के साथ-साथ रेणुका व शिमला जिला के बड़े क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन

राजगढ़ के समीप शमलोह में तकनीकी शिक्षा विभाग के नाम जमीन भी उपलब्ध है। यदि इंजीनियरिंग कॉलेज की घोषणा मुख्यमंत्री करते हैं तो बहुत बड़ा राजनीतिक लाभ भाजपा को मिलेगा। राजगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य खंड कार्यालय का मामला काफी पुराना है। इसकी वर्ष 2002 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व स्वास्थ्य सचिव विनीत चौधरी ने घोषणा की थी। इसे कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था, उसकी घोषणा की उम्मीद भी अब जगी है। राजगढ़ में बस अड्डे और पार्किंग की समस्या है। नगर पंचायत कार्यालय के सामने सरकारी भूमि है। वहां पर बहुमंजिला बस अड्डा और पार्किंग की व्यवस्था होने से शहर की यह समस्या दूर हो सकती है। राजगढ़ में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में करीब एक हजार विद्यार्थी हैं। यदि छात्राओं के लिए अलग वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोला जाता है तो उससे यह समस्या समाप्त हो सकती है। इसके लिए भी शिक्षा विभाग के पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त परिवहन निगम के सब डिपो की मांग परिवहन मंत्री स्वीकार कर चुके हैं। मुख्यमंत्री उसे पूरा कर सकते हैं। क्षेत्र में विश्रामगृह की भी कमी है। लोक निर्माण विभाग के मौजूदा विश्रामगृह को विस्तार दिया जा सकता है। क्षेत्र में कई स्कूलों के स्तरोन्नत किए जाने की भी आस लोग लगाए हैं। देखना अब यह है कि मुख्यमंत्री क्या-क्या तोहफे अपने पहले प्रवास में देते हैं। इस बारे में विधायक सुरेश कश्यप से संपर्क करने पर उन्होंने मांगों के बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया। लेकिन, जानकारी दी कि उन्होंने पच्छाद विधानसभा की करीब तीस मांगों की चर्चा मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed