{"_id":"5af849224f1c1bd6408b508c","slug":"111526221090-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश-ओलावृष्टि से फसलें तबाह, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश-ओलावृष्टि से फसलें तबाह, बिजली गुल
Updated Sun, 13 May 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
Rain in June
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन / राजगढ़/ संगड़ाह (सिरमौर)।
एक बार फिर मौसम का बिगड़ा मिजाज लोगों पर भारी पड़ गया है। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने फसलों पर कहर बरपाया। वहीं, तूफानी हवाओं ने किसानों-बागवानों की फसलों को चौपट कर दिया है। तूफान से आम के फल पेड़ से जमीन पर गिर गए हैं वहीं कई स्थानों में ओलावृष्टि भी हुई।
बारिश की वजह से राजगढ़-सोलन मार्ग पर पबियाना कनोगटा के समीप भारी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया। इससे करीब दो घंटे तक लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ओलावृष्टि के कारण राजगढ़, खैरी, सतौन व आसपास के इलाकों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में खेतों में तैयार लहसुन की फसल पर मौसम की मार भारी पड़ रही है। राजगढ़ क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते भुईरा पंचायत में ओलावृष्टि से फलदार पौधों को भारी नुकसान पहुंचा। इलाके में बारिश के चलते लहसुन की खुदाई बार-बार रोकनी पड़ रही है। अभी किसान निकाले गए लहसुन को भी नहीं सूखा पा रहे हैं। लहसुन उत्पादकों पर दोहरी मार पड़ने से किसानों में भारी रोष पनप रहा है। पहले लहसुन के दाम अच्छे नहीं मिल रहे हैं। ऊपर से बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा निचले क्षेत्रों में अंधड़ व तूफान से फलदार पौधों के फल झड़ गए हैं। सबसे ज्यादा आम की फसल प्रभावित हुई है। वहीं नकदी फसलों को भी ओलावृष्टि से लगातार नुकसान पहुंच रहा है। ऊपरी क्षेत्रों में कई जगह गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग का कार्य भी किसान नहीं निपटा पा रहे हैं। जब तक खेतों में तैयार फसल सूखती है तब तक मौसम की करवट के चलते फसलों पर बारिश व ओलावृष्टि की मार पड़ रही है।
बाक्स--
कई क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली
भारी अंधड़ से गिरिपार इलाके के कई क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली का सिलसिला जारी है। रविवार को भी धारटीधार के कुछ इलाकों के साथ संगड़ाह आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रही। इससे ग्रामीणों को अपना रोजमर्रा का कामकाज निपटाना मुश्किल हो गया है। थोड़ा मौसम खराब होने पर भी बिजली गुल हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों का बिजली बोर्ड के प्रति भी गुस्सा फूट रहा है।