{"_id":"5a9d7dd44f1c1baa1b8bac35","slug":"111520270804-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादला नाकाफी, दोषी अध्यापकों को मिले कड़ी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादला नाकाफी, दोषी अध्यापकों को मिले कड़ी सजा
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तबादला नाकाफी, दोषी अध्यापकों को मिले कड़ी सजा
राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ ने की सरकार से मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ जिला सिरमौर ने प्रदेश सरकार से छात्राओं के साथ दुराचार करने वाले अध्यापकों को कड़ी सजा देने की मांग की है। प्रेस को दिए बयान में संघ के प्रधान योगराज गुप्ता, महासचिव दलीप सिंह वर्मा, श्याम चंद शर्मा, देवीचंद शर्मा, वेद प्रकाश, नीना कौशिक, ओमलता कालरा, सुखा मोहिल, प्रेम कश्यप, गुरू धीमान, अशोक शर्मा, मास्टर सोमचंद, सोम कुमार, देवी सहाय शास्त्री, शमशाद शेख ने कहा कि प्रदेश में कुछ अध्यापक आपत्तिजनक कार्य कर रहे हैं। वह गुरु शिष्या की परंपरा को शर्मसार कर रहे हैं।
हमीरपुर में एक अध्यापक द्वारा छात्रा के साथ किए गए दुराचार के साथ-साथ एक अन्य स्कूल में बच्चों के साथ जातिगत भेदभाव करने की घटना से पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है। इन मामलों के गुनहगार चंद अध्यापकों ने सभी अध्यापकों को शर्मसार कर दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने इन मामलों के दोषी अध्यापकों का तबादला कर दिया लेकिन यह नाकाफी है। ऐसे कुकृत्यों की कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि जो अध्यापक बच्चों के साथ जातिगत भेदभाव व दुराचार करने के दोषी पाए गए हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि भविष्य में गुरु-शिष्य की परंपरा को फिर से ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
------