{"_id":"59e356684f1c1b0d698b5dcb","slug":"111508071016-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमौर में 15 लाख रुपये की नकदी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमौर में 15 लाख रुपये की नकदी पकड़ी
Updated Sun, 15 Oct 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : DEMO Pics
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)।
सिरमौर पुलिस ने एक ट्रक चालक से लगभग 15 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। इतनी बड़ी रकम लेकर वह कहां जा रहा था और यह नकदी कहां से लेकर आया। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। इस बारे में आयकर अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। हालांकि, ट्रक चालक का कहना है कि यह राशि एक मशरूम फैक्ट्री की है लेकिन पुलिस इसकी वेरिफिकेशन कर रही है।
चुनाव की घोषणा के बाद पुलिस और चौकन्ना हो गई है। पैसों के लेन देन पर खास नजर रखी जा रही है। ताजा घटनाक्रम में पच्छाद के समीप ठाकुरद्वारा में पुलिस ने एक ट्रक (एचपी-16 8523) को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर चालक के पास 15 लाख 12 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई।
चालक ट्रक लेकर चंडीगढ़ की तरफ से आ रहा था। पुलिस ने तमाम नकदी को पुलिस थाना में सीज कर दिया है। जबकि आयकर विभाग को इसकी सूचना दी गई है। आयकर विभाग की छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा कि यह पैसा सफेद है या फिर कालाधन। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में चालक सुरेंद्र कुमार निवासी पंजाहल ने पुलिस को बताया है कि यह नकदी रकम जामन की सेर में चल रही एक मशरूम फैक्ट्री की है। मशरूम की यह रकम वह चंडीगढ़ से लेकर आया था लेकिन सवाल यह है कि चेक से लेनदेन की बजाय कैश में क्यों किया गया।
एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर नाकेबंदी की गई है। आयकर विभाग को सूचित किया गया है। फिलहाल बरामद हुई तमाम राशि थाना में सीज की गई है। डीएसपी मीनाक्षी भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने थाना प्रभारी पच्छाद वीरु अहमद के नेतृत्व में नकदी को कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।