फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रेणुका विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज गांव चंदोग पहुंची एंबुलेंस

रेणुका विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज गांव चंदोग पहुंची एंबुलेंस

Tue, 12 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
रेणुका विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज गांव चंदोग पहुंची एंबुलेंस

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
रेणुका विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज चंदोग गांव के ग्रामीणों को पहली बार एंबुलेंस के दर्शन हुए। सीपीएस विनय कुमार ने 12 लाख की लागत से बनी भौण-चंदोग सड़क का उद्घाटन करके एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
चंदोग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के दूरदराज स्थित गांव में रहने वाले लोगों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के हर संभव प्रयास कर रही है। इसके चलते पहली बार दूरदराज गांव चंदोग में एंबुलेंस पहुंची है। उन्होंने कहा कि भौण से भराड़ी सड़क को बस योग्य बनाने के लिए डीपीआर बनाकर नाबार्ड को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। इस सड़क को बस योग्य बनाने के लिए लगभग 6 करोड़ 46 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सैंज-भौण-कडियाणा सड़क के शेष कार्य को पूरा करने पर लगभग एक करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है, जिसका कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर तहसीलदार राजिंद्र ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण केएल चौधरी, बीडीओ रमेश शर्मा, बीएमओ डॉ. संदीप शर्मा के अलावा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र सिंह आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व सीपीएस ने रेणुका वन मंडल के गांव कड़ियाना में वन विभाग द्वारा आयोजित 68 वे वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर कचनार का पौधा रोपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेणुका वन मंडल के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष के दौरान 85 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के 62 हजार पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने वन अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोपित किए गए पौधों की जीवित दर पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस मौके पर वन मंडलाधिकारी रेणुका सुशील राणा के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
--रेणुका विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज गांव चंदोग पहुंची एंबुलेंस
सीपीएस ने सड़क का शुभारंभ कर एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed