फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   11-year-old child dies after high fever in Matraliyon

Sirmour News: मतरालियों में तेज बुखार के बाद 11 वर्षीय बच्चे की मौत

Mon, 24 Aug 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
11-year-old child dies after high fever in Matraliyon
सोमवार सुबह अचानक बेहोश होकर फर्श पर गिरा, परिजन ले गए थे अस्पताल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के मतरालियों में तेज बुखार के बाद 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान मग्गन (11) पुत्र अजीज के रूप में हुई है।
मग्गन मूल रूप से अलीनगर, जिला श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। उसका परिवार पांवटा साहिब के मतरालियों में रह रहा है। परिजनों के अनुसार, मग्गन को पांच-छह दिनों से तेज बुखार था। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अचानक बेहोशी की हालत में फर्श पर गिर गया। परिजन उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि परिवार मजदूरी के सिलसिले में उत्तर प्रदेश से पांवटा साहिब आया था। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताया है। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तैनात डॉ. पीयूष तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह एक बच्चे को अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण तेज बुखार लग रहा है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed