{"_id":"62c089cea3e71116a90b84d3","slug":"11-schools-honoured-for-cleaness-in-sirmaur-district-nahan-news-sml4140087141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर के 11 विद्यालयों को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर के 11 विद्यालयों को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार
विज्ञापन
नाहन में धामुन स्कूल को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रदान करते उपायुक्त राम कुमार गौतम। संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत जिले के 11 विद्यालयों को मानकों पर खरा साबित होने पर पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार उपायुक्त रामकुमार गौतम ने डाइट नाहन में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में दिया। उन्होंने इन सभी विद्यालयों में प्रबंधन से जुड़ी टीम के प्रयासों की इस उपलब्धि के लिए सराहना की।
गौरतलब रहे कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना में जिले के 1,462 विद्यालयों में से 222 विद्यालयों ने इस पुरस्कार के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया था। इसमें से 45 विद्यालय इस पुरस्कार के लिए पात्र पाए गए। इनमें से 11 विद्यालयों को 21 श्रेणियों में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया जिनको शनिवार को उपायुक्त रामकुमार गौतम ने कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम के दौरान छह विद्यालय ओवर ऑल विजेता रहे। इनमें सुरला ब्लॉक के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कालाअंब, राजगढ़ ब्लॉक के तहत राजकीय मिडल स्कूल धामुन, नारग ब्लॉक के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नारग, राजकीय मिडल स्कूल लाना मियून, ददाहू ब्लॉक के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बेचड़ का बाग व राजकीय प्राथमिक स्कूल चराना शामिल रहे।
विज्ञापन
गौरतलब रहे कि इस योजना के तहत स्कूलों में स्वच्छता की गतिविधियों को आंकलन किया जाता है। इसमें पानी, शौचालय की स्वच्छता, विद्यालय की देखरेख, छात्रों के व्यवहार आदि गतिविधियों को परखा जाता है। इन सभी मानकों पर खरा उतरने वाले स्कूलों को विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार से नवाजा गया।
पुरस्कार पाने वाले अन्य स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कालाअंब, कोरग, मानल ढोची, नारग, राजकीय माध्यमिक स्कूल धामून, लाना मियूं, कांसर व राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़ाबन, सत्तर भेड़ो स्कूल शामिल रहे। इससे पूर्व डीएलएड प्रशिक्षु दिव्या ने शानदार नृत्य पेश करके खूब तालियां बटोरीं। श्वेता ने कविता पाठ करते हुए सभी को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक आयुक्त घनश्याम शर्मा, उच्च शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद धीमान, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक गुरजीवन शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी ऋषिपाल शर्मा मौजूद रहे।