फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   11 liquor kilns destroyed in the forests of Khara, Lai and Toka

खारा, लाई और टोका जंगलों में अवैध शराब की 11 भट्ठियां की नष्ट

Sat, 29 Jan 2022 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
11 liquor kilns destroyed in the forests of Khara, Lai and Toka
पांवटा के टोका जंगल में अवैध शराब नष्ट करते वन विभाग के कर्मी। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिले में अवैध कच्ची शराब निर्माण में सबसे संवेदनशील क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने पांवटा साहिब के खारा, लाई और टोका जंगलों में अवैध शराब की 11 भट्िठयां नष्ट कीं। शराब तैयार करने के लिए 26 ड्रमों में रखी 3250 लीटर लाहन और 60 लीटर तैयार शराब को भी टीम ने नष्ट किया।
विज्ञापन

वन विभाग को गुप्त सूचना मिल रही थी कि घने जंगलों में फिर से नशा माफिया की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसके बाद डीएफओ पांवटा साहिब ने दो टीमों का गठन किया। लाई और टोका वन क्षेत्र में रेंजर सुप्रभात ठाकुर के नेतृत्व में वनरक्षक सुरजीत, वीरेंद्र सिंह, मनीषा, रतन शर्मा, वनकर्मी तोताराम की टीम भेजी लेकिन कार्रवाई से पहले ही नशा माफिया फरार मिले। टीम ने लाई और टोका वन बीट में 7 भट्ठियों में 20 ड्रमों में रखी 2300 लीटर लाहन को नष्ट किया। वन टीम के सदस्यों ने ड्रमों को कुल्हाड़े से काटकर फेंक दिया। मौके पर करीब 50 लीटर तैयार कच्ची शराब को भी नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ खारा के जंगल में टीम ने दबिश दी गई। इस क्षेत्र में दूसरी टीम का नेतृत्व बीओ सुमंत के साथ वनरक्षक रणवीर, मुद्दसिर, अनिल और वनकर्मी हरिचंद शामिल रहे। टीम ने खारा जंगल से 4 अवैध भट्ठियों में लगे 6 ड्रमों में रखी 950 लीटर लाहन और तैयार 10 लीटर कच्ची शराब को नष्ट किया। डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने कहा कि वन विभाग को गुप्त सूचना मिल रही थी। इसके बाद वन क्षेत्रों में दो टीमें गठित कर कार्रवाई के लिए भेजी। अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed