{"_id":"5c72ca05bdec221239762c56","slug":"101551026693-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों किसानों के खाते में आए 2000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों किसानों के खाते में आए 2000 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाले सालाना 6000 रुपये में से 2000 रुपये की पहली किश्त पाकर किसान चहक उठे हैं। योजना शुरू होने के पहले दिन सिरमौर जिले के हजारों लोगों के खाते में दो-दो हजार रुपये जमा हुए हैं। सिरमौर जिले में कुल 21 हजार किसानों का डाटा अपलोड़ किया गया था। जिन्हें योजना के तहत पहली किस्त जारी की जानी है। हालांकि यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि कितने लोगों के खाते में यह राशि जमा हुई। लेकिन, उम्मीद है कि आठ से दस हजार लोगों के खाते में पहले ही दिन राशि जमा हुई।
केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना के लिए सिरमौर में हजारों किसानों ने आवेदन किए थे। जिले में योजना के तहत अब तक करीब 48000 फार्म आवंटित किए गए थे। इनमें से करीब 35000 लोगों ने फार्म भरकर जमा करवाए। करीब 30 हजार फार्म को सत्यापित करने के बाद करीब 21 हजार फार्म अपलोड़ किए गए हैं। सेंट्रल पोर्टल पर अपलोड़ किए गए इस डाटा के आधार पर हालांकि, 21000 किसानों को पहली किस्त जारी की जानी है। लेकिन, पहले दिन कितने लोगों को यह किश्त जारी हुई इसका पता नहीं चल पाया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आठ से दस हजार लोगों के खाते में पहले ही दिन किस्त जारी होने का अनुमान है। योजना के तहत नाहन में 2768, पच्छाद में 3660, पांवटा साहिब में 6155, राजगढ़ में 2427, संगड़ाह में 3681 और शिलाई उपमंडल में 2459 किसानों के फार्म अपलोड़ किए गए हैं। डीआरडीए के जिला परियोजना अधिकारी शुभम प्रताप सिंह ने बताया कि सिरमौर में करीब 21000 किसानों का डाटा सेंट्रल पोर्टल पर अपलोड़ किया गया है। जिन्हें योजना के तहत पहली किस्त जारी की जानी थी। इनमें से कई लोगों को यह राशि जारी हुई है। आठ से दस हजार लोगों के खाते में राशि जमा होने की उम्मीद है।
कयारदा गांव के राजकुमार के खाते में आज दो हजार रुपये जमा हुआ। मोबाइल पर मेसेज आते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि मेसेज में पीएम किसान सम्मान निधि जमा होने के मेसेज आ रहे हैं।