फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पाकिस्तान मुर्दाबाद.. के गगनभेदी नारों से गूंजा शहर

पाकिस्तान मुर्दाबाद.. के गगनभेदी नारों से गूंजा शहर

Sat, 23 Feb 2019 07:26 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 23 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान मुर्दाबाद.. के गगनभेदी नारों से गूंजा शहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के बड़ा चौक में शुक्रवार देर शाम पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की याद में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न समुदाय के हजारों लोगों ने धार्मिक सद्भावना की मिसाल कायम करते हुए बड़ी संख्या में मौका स्थल पर पहुंच कर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में सेना की ओर से कर्नल एसएस पुरोहित एवं आईएएस अधिकारी शिव प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने भी कैंडल जला कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों में देशभक्ति की भावना अपने चरम पर दिखी। हजारों लोगों ने शहर में एक रैली निकाली जो, डाइट से पक्का टैंक, माल रोड, हिंदू आश्रम होते हुए बड़ा चौक स्थित श्रद्धांजलि समारोह में पहुंची। यहां लोगों ने भारत माता की जय.., वंदेमातरम.., के गगन भेदी नारे भी लगाए। लोगों विशेषकर युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान की इस कायराना हरकत पर उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भीड़ में शामिल हिंदू, मुस्लिम, सिख और अन्य समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। श्रद्धांजलि समारोह में उमड़ी भीड़ ने एक ओर जहां धार्मिक एकता और आपसी सद्भावना का खूब परिचय दिया। वहीं, दुनिया को हम सब एक हैं.., का संदेश दिया। इससे पूर्व ममता भारद्वाज, सीमा, सिमी, मीनाक्षी, अंकिता आदि ने श्रद्धांजलि समारोह को रंगोली और दीयों से सजाया। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रकाश चंद बंसल, भुवन चंद्र जोशी, अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष याकूब बेग, मुस्लिम सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान, पार्षद कपिल गर्ग उर्फ मोंटी, सीमा देवी, कौशल्या चौहान, सरदार गुरमुख सिंह, विनीश राणा, राजेश शर्मा, गुलशन अहमद, राजेंद्र, कीर्ती शर्मा, चतर सिंह, दीपिका, मीनाक्षी, किम्मी, प्रियंका, दीपा वर्मा, ममता भारद्वाज, यशपाल सहित भारी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने भारत सरकार से शहीदों को इंसाफ दिलाने और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed