फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बाहर चल रही थीं तैयारियां, अंदर फंदे पर झूला कैदी

बाहर चल रही थीं तैयारियां, अंदर फंदे पर झूला कैदी

Fri, 03 Aug 2018 11:30 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
बाहर चल रही थीं तैयारियां, अंदर फंदे पर झूला कैदी
demo pic - फोटो : अमर उजाला
नाहन (सिरमौर)। आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में सजायाफ्ता कैदी की आत्महत्या से सनसनी फैल गई है। जेल प्रशासन जेल महानिदेशक सोमेश गोयल के नाहन पहुंचने की तैयारियों में जुटा था, लेकिन अंदर एक कैदी अपने लिए मौत का रास्ता चुनने की योजना बना रहा था। पहले की तरह शुक्रवार को भी जेल में सब कुछ सामान्य ही था। सभी कैदी रोजाना की तरह अपना-अपना कार्य कर रहे थे। जेल प्रशासन भी जेल के अंदर ही जेल महानिदेशक के दौरे की तैयारियों में जुटा था लेकिन ऐन वक्त पर कुछ ऐसा हो गया कि महानिदेशक को अपना दौरा रद्द करना पड़ गया और वह बीच रास्ते से ही शिमला लौट गए।
विज्ञापन

नाहन जेल में एक कैदी सुबह ही बैरक में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका था। जेल प्रशासन को इस बीच सारी तैयारियां अधूरी ही छोड़नी पड़ गईं। मानसिक रूप से परेशान चल रहे सजायाफ्ता कैदी अर्जुन ने सुबह ही अपनी मौत की तैयारियां कर ली थीं। लंगर कमांडर का कामकाज संभालने वाले अर्जुन ने सुबह ही अपने दूसरे साथियों से कह दिया था कि आज उसकी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। अपने साथियों को लंगर में भेजकर अर्जुन ने बैरक के भीतर ही फांसी लगाकर जान दे दी। बस फिर क्या था... तैयारियों में जुटे जेल प्रशासन को इसकी खबर मिलते ही पैरों तले जमीन खिसक गई। जेल महानिदेशक का दौरा बीच रास्ते से ही रद्द करवाना पड़ा। बहरहाल, कैदी की बैरक में मौत के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

नए भवन का होना था उद्घाटन
जेल महानिदेशक सोमेश गोयल शुक्रवार को नाहन जेल में नए भवन के उद्घाटन के लिए पहुंचना था। साथ ही जेल में तैयार किए जाने वाले विभिन्न उत्पादों की लांचिंग भी की जानी थी। फिलहाल, यह कार्यक्रम ऐन वक्त पर प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन जेल में हैं 505 कैदी
प्रदेश की सबसे बड़ी और पुरानी जेलों में शुमार आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में 505 कैदी हैं। नाहन जेल को ओपन जेल का दर्जा भी प्राप्त है। कई कैदी नाहन शहर में अपना कारोबार (व्यवसाय) चलाते हैं तो कई कैदियों को जेल में तैयार होने वाले उत्पादों को शहर में बेचने का काम भी सौंपा गया है। यह सिर्फ विश्वसनीय कैदी होते हैं, जिनकी सजा कम बची हो या फिर अपनी ईमानदारी और निष्ठा का परिचय दिया हो। नाहन जेल आपसी सौहार्द के लिए भी जानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed