{"_id":"5afaf48d4f1c1beb408b5795","slug":"101526396045-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलदवा लाइम स्टोन माइन में स्वच्छता पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलदवा लाइम स्टोन माइन में स्वच्छता पर किया जागरूक
Updated Tue, 15 May 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)। खान सुरक्षा महानिदेशालय गाजियाबाद क्षेत्र के तत्वाधान में जय सिंह ठाकुर एंड संस की बलदवा लाइम स्टोन माइन पर स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह मनाया गया। स्वच्छता पखवाड़ा सभी खानों में उपनिदेशक खान सुरक्षा महानिदेशालय आफताब अहमद के दिशा निर्देशानुसार 1 मई से 15 मई तक मनाया गया। इसी कड़ी में जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की बलदवा खान पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन किया गया, जिसमें खान प्रबंधक अशोक छाबड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने सभी खान कामगारों को बताया कि खान में सुरक्षा के साथ-साथ स्वच्छता को भी अपनाना है। आज स्वच्छता पखवाड़ा का अंतिम दिन है लेकिन स्वच्छता को सभी ने अपनी जिंदगी में रोजाना अपनाना है। सभी को अपने गृह ओर कर्म स्थली को साफ-सुथरा बनाना है। खान पर कार्य कर सैकड़ों परिवारों के चूल्हे जलते हैं। इसलिए खान को स्वच्छ रखना जरूरी है।
उन्होंने स्वच्छता पखवाड़े के लिए खान सुरक्षा महानिदेशालय का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर सहायक खान प्रबंधक अशोक दास, माइनिंग मैट बहादुर सिंह, सुमेर चंद, मदन कपूर, हिरदा राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------------