{"_id":"5ae72b3b4f1c1b87098b71ce","slug":"101525099323-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में अल्ट्रासाउंड नहीं, निजी क्लीनिकों में लुट रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में अल्ट्रासाउंड नहीं, निजी क्लीनिकों में लुट रहे लोग
Updated Mon, 30 Apr 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा में अल्ट्रासाउंड नहीं, निजी क्लीनिकों में लुट रहे लोग
गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा मुफ्त सेवा का लाभ
गर्भवती महिलाएं और अन्य मरीज निजी क्लीनिकों पर निर्भर
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
लगभग 500 से अधिक की ओपीडी वाले सिविल अस्पताल पांवटा में पिछले एक वर्ष से अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने की वजह से गर्भवती महिलाओं को भी अल्ट्रासाउंड की मुफ्त सेवा नहीं मिल पा रही है। गर्भवती महिलाओं को मजबूरन निजी क्लीनिकों में अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। अन्य मरीज भी निजी अस्पतालों में जाने को विवश हो गए हैं। करीब डेढ़ वर्ष पहले अस्पताल के प्रभारी रहे डॉ. डीडी शर्मा पदोन्नत होकर ट्रांसफर हो गए। उसके बाद से रेडियोलॉजिस्ट पद नहीं भरा गया।
पांवटा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटका हुआ है। सरकार ने सभी गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड मुफ्त करने की योजना चला रखी है लेकिन पांवटा अस्पताल में पद रिक्त होने के कारण गर्भवती महिलाओं को निजी क्लीनिकों में जाकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। अन्य मरीज भी हर रोज निजी क्लीनिक में जाने को विवश हैं।
अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले एक वर्ष से बंद कमरे में धूल फांक रही है। सिरमौर माइन संघ प्रधान मीत सिंह ठाकुर, दिनेश कुमार, अजय तोमर, विवेक आदि का कहना है कि मरीजों को अल्ट्रासाउंड सुविधा मिलनी जरूरी है। पिछले एक वर्ष से निजी क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है। जहां पर अल्ट्रासाउंड करवाने पर पांच सौ से दो हजार तक वसूला जा रहा है। इससे लोगों को आर्थिक चपत लग रही है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद भरा जाए।
विज्ञापन
उधर, सीएमओ सिरमौर डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि पांवटा से इस तरह की समस्या की शिकायतें आ रही हैं। प्रदेश सरकार व विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। सिरमौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी यह मामला प्रमुखता से उठाया गया है।
-------------
सुरेश तोमर