{"_id":"5a844cbd4f1c1bef7b8b738b","slug":"101518619837-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिफ्ट शॉप में सन्नाटा, पुष्प विक्रेता भी दिखे मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिफ्ट शॉप में सन्नाटा, पुष्प विक्रेता भी दिखे मायूस
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा में गिफ्ट गैलरी संचालक व फूल विक्रेताओं का कहना है कि इस वर्ष वेलेंटाइन डे पर बहुत कम उपभोक्ता खरीदारी को पहुंचे। इसके चलते वर्ष 2017 की अपेक्षा इस वर्ष व्यापार आधा ही रहा। मंगलवार को फूलों और गिफ्ट आइटम की थोड़ी-बहुत खरीदारी जरूर हुई लेकिन बुधवार को मंदी का ही दौर रहा।
व्यापारियों का कहना है कि महाशिवरात्रि पर्व का अवकाश, धार्मिक संगठनों का मातृ-पितृ पूजन दिवस पर फोकस रहा। इसके चलते इस पर्व पर दिनभर ही उपभोक्ताओं को तरसते रहे। पांवटा के फूल विक्रेताओं व गिफ्ट गैलरी संचालक भूपिंद्र सिंह, अनुज कुमार, जावेद, अफसार व मोनू का कहना है कि पिछले वर्ष ठीक काम रहा था। दिल्ली, यमुनानगर व देहरादून से हजारों के गुलाब फूल धड़ाधड़ बिक गए थे लेकिन इस बार दिल्ली समेत फूल मंडियों से बेहतर फूल बिक्री को लाने के बावजूद ग्राहकों को तरस गए।
व्यापारियों का कहना है कि वेलेंटाइन डे पर इतनी मंदी का सबसे बड़ा कारण महाशिवरात्रि पर्व साथ में होना है। बुधवार को महाशिवरात्रि का अवकाश रहा जिसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीस फीसदी ग्राहक भी फूल, बुके-गुलदस्ता व गिफ्ट लेने नहीं पहुंचे।