फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हरिपुरखोल-बिलासपुर सड़क 13 करोड़ से होगी चौड़ी

हरिपुरखोल-बिलासपुर सड़क 13 करोड़ से होगी चौड़ी

Sun, 14 Jan 2018 08:01 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
हरिपुरखोल-बिलासपुर सड़क 13 करोड़ से होगी चौड़ी

विज्ञापन
हरिपुरखोल-बिलासपुर सड़क 13 करोड़ से होगी चौड़ी
विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दिए जल्द डीपीआर बनाने के निर्देश
डिमकी में बन रहे पुल के कार्य का भी लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
धौलाकुआं/ पांवटा (सिरमौर)।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को कोलर, हरिपुरखोल, धौलाकुआं, सैनवाला, माजरा और पलहोड़ी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। विस अध्यक्ष ने मारकंडा नदी पर निर्माणाधीन डिमकी पुल का जायजा लिया और इसके कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
माजरा और सैनवाला में आयोजित कार्यक्रम में बिंदल ने कहा कि विकास के लिए अधिकारी, कर्मचारियों व जनता के साथ मिल कर कार्य करेंगे। उन्होंने कोलर-हरिपुरखोल-बिलासपुर सड़क के चौड़ा करने के शीघ्र डीपीआर बनाने के लोनिवि को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पर 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सड़क के निर्माण में आने वाली निजी भूमि को स्वेच्छा से दान दें। उन्होंने कहा कि कोलर पंचायत के लिए सिंचाई योजना तैयार की जाएगी। इसके अतिरिक्त फांदी-बोडीवाला सड़क का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जाएगा। उन्होंने इस सड़क की डीपीआर तैयार करने के लिए विभाग को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरिपुरखोल पंचायत की पेयजल समस्या के समाधान के लिए आवश्यक पग उठाए जाएंगे। अंबाला-तपड़ सड़क को खैरी तक पहुंचाया जाएगा ताकि इस क्षेत्र के किसानों को अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कोलर, हरिपुरखोल और पलहोड़ी पंचायत की आठ छोटी खड्डों व खालों के तटीयकरण के लिए डीपीआर तैयार करने के भी निर्देश दिए। कोलर से माता भद्रकाली मंदिर की सड़क की डीपीआर बनाने के लिए भी उन्होंने विभाग को निर्देश दिए। इससे पहले डॉ. राजीव बिंदल का शंभूवाला, कटासन मंदिर, हरिपुरखोल, धौलाकुआं में जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विनय गुप्ता ने कहा कि डॉ. बिंदल का विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ एवं गरीमामय पद पर आसीन होना सिरमौर के लिए हर्ष का विषय है। इसका श्रेय नाहन विस की जनता को जाता है। इस मौके पर जिप सदस्य मनीष चौहान, प्रधान हरिपुरखोल पंचायत रीता देवी, जय गोपाल, प्रेम सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed