फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चरस की खेती, गांजा की तस्करी का भंडाफोड़

चरस की खेती, गांजा की तस्करी का भंडाफोड़

Fri, 13 Oct 2017 03:19 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
चरस की खेती, गांजा की तस्करी का भंडाफोड़

अमर उजाला बयूरो

विज्ञापन

राजगढ़/ कालाअंब (सिरमौर)।
नशे के सौदागरों पर सिरमौर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने दुर्गम ग्रामीण क्षेत्र में नशे की खेती का पर्दाफाश किया तो कालाअंब में गांजा की तस्करी का भंडाफोड़ किया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 481 ग्राम गांजा की खेप भी बरामद की है। इस मामले में एक युवक की गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को राजगढ़ पुलिस की टीम ने ग्राम पंचायत नेरी कोटली के हडियूटा में दबिश दी। यहां एक व्यक्ति ने अपने खेत में भांग के तीन हजार पौधे रोपे थे। थाना प्रभारी बलवंत कंवर के नेतृत्व में पुलिस दल ने यह कार्रवाई की और भांग उखाड़ी। पुलिस के अनुसार दुर्गम क्षेत्र में बीजी गई यह बांग हाईब्रीड किस्म की थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (सी)-61-85 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने भूमि की निशानदेही के लिए राजस्व विभाग को लिखा है। निशानदेही के बाद जिसकी जमीन होगी उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत हरियाणा की सीमा पर स्थित मीरपुर कोटला गांव में कालाअंब पुलिस ने हरियाणा के एक व्यक्ति से 481 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मीरपुर गांव में वीरवार शाम के समय पुलिस गश्त के दौरान बाइक पर सवार एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पुलिस की गाड़ी को देखकर वह हड़बड़ा कर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन कालाअंब पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उससे 481 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की शिनाख्त अविनाश, निवासी अंबाला हरियाणा के रूप में हुई है। कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में कानून अपना काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed