{"_id":"59b2d1bd4f1c1be67f8b51f1","slug":"101504891325-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के बाद हटाए जाएंगे एजीटी और सीजीसीआर टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के बाद हटाए जाएंगे एजीटी और सीजीसीआर टैक्स
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल ने कहा कि उनका एक प्रतिनिधिमंडल उद्योगों से संबंधित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी लागू होने के बाद एडिशनल गुड्स टैक्स (एजीटी) व सीजीसीआर टैक्स हटाने की मांग उठाई है।
अध्यक्ष सतीश गोयल, बीडी त्यागी, एनपीएस सहौता समेत उद्यमियों ने कहा कि 1 जुलाई 2017 से हिमाचल समेत देश भर में जीएसटी लागू कर दिया गया है। इसके बाद विभिन्न टैक्सों से मुक्ति मिल रही है लेकिन प्रदेश में अभी भी एजीटी व सीजीसीआर टैक्स औद्योगिक इकाइयों के कच्चे व तैयार माल पर वसूले जा रहे हैं जिसका सीधा प्रभाव कीमतों पर पड़ रहा है। अन्य राज्यों की तुलना में हिमाचल में तैयार माल को प्रतिस्पर्धा कर पाना कठिन होता जा रहा है। इसलिए वीरवार को सिरमौर दौरे में पांवटा रात्रि प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से इस तरह के टैक्स तुरंत हटाने व प्रदेश में औद्योगिकीकरण को बचाने का आग्रह किया है। यदि ये टैक्स नहीं हटे तो इकाइयों का पलायन रोकना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
---जीएसटी के बाद हटाए जाएंगे एजीटी और सीजीसीआर टैक्स
मुख्यमंत्री से मिला चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल
...