फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पीएफ ऑफिस पांवटा से स्थानांरित किया तो प्रदर्शन

पीएफ ऑफिस पांवटा से स्थानांरित किया तो प्रदर्शन

Mon, 17 Jul 2017 11:04 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
पीएफ ऑफिस पांवटा से स्थानांरित किया तो प्रदर्शन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के इंटक, एटक व सीटू यूनियनों की पांवटा में संयुक्त बैठक हुई जिसमें पांवटा से प्रोविडेंट फंड कार्यालय को शिफ्ट नहीं करने की मांग रखी है। कार्यालय शिफ्ट करने से हजारों लाभार्थियों को दिक्कतें होंगी। बैठक में संयुक्त रूप से फैसला लिया है कि यदि कार्यालय को नाहन शिफ्ट किया तो सभी कामगार संगठन मिलकर पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे।
लोक निर्माण विभाग पांवटा विश्राम गृह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने की। बैठक में इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सीटू जिलाध्यक्ष दयाकिशन व एटक जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह काहलों ने कहा कि पांवटा प्रदेश के सबसे पुराने औद्योगिक क्षेत्रों में शुमार होता है। पांवटा क्षेत्र के करीब एक हजार पेंशनर व औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत हजारों लोगों को एनएच-7 पर वाई प्वाइंट के समीप प्रोविडेंट फंड कार्यालय का लाभ मिल रहा है। सड़क के साथ कार्यालय होने से किसी तरह की कोई दिक्कतें नहीं होती। पेंशनरों का नवीनीकरण, लेखा जोखा यहां पर होता है। पांवटा से कार्यालय नाहन स्थानांरित करने की कोशिशें हो रही हैं। इसका संयुक्त कामगार यूनियन की बैठक में विरोध किया जा रहा है। ऐसा किया गया तो हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि यदि कार्यालय को पांवटा से नाहन शिफ्ट किया गया तो संयुक्त कामगार यूनियनों द्वारा पुरजोर तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि पांवटा विस क्षेत्र के विधायक चौधरी किरनेश जंग से एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र मिलेगा जिसमें प्रोविडेंट फंड कार्यालय को पांवटा से नाहन स्थानांतरण न करने की सिफारिश का आग्रह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महेंद्र सिंह काहलो, सुभाष शर्मा, दया किशन, रमजान मोहम्मद, उजागर सिंह कपूर, जीमूदीन, सुरेश कुमार, मदन गोपाल चौधरी, बृृजलाल, जगत राम, ईलम सिंह, लाल सिंह, लेखराज, बंशीधर पांडे, गुरमुख सिंह व रुप सिंह समेत सीटू, इंटक व एटक जिला इकाई सदस्य मौजूद रहे।
--पीएफ ऑफिस पांवटा से स्थानांरित किया तो प्रदर्शन
--इंटक, एटक और सीटू यूनियनों ने पांवटा में संयुक्त बैठक में उठाई मांग
--पांवटा विश्राम गृह में जिला मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed