फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   100 percent result of 12th class in chogtali school

Sirmour News: छोगटाली स्कूल का जमा दो कक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत

Tue, 30 Apr 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
100 percent result of 12th class in chogtali school
प्रगति किरण। संवाद
सचित्र-
विज्ञापन

छोगटाली स्कूल का जमा दो कक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत
50 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में रहे, प्रगति किरण स्कूल में रही प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली में दस जमा दो कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा प्रगति किरण ने प्रथम, अदिति ठाकुर ने द्वितीय और मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 50 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों का एक टीम के रूप में कार्य करने के लिए आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान और रामानंद सागर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विद्यालय के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक सुरेश कुमार व भाषा अध्यापक राम लाल ठाकुर ने अपने विषयों के अतिरिक्त प्रवक्ताओं के रिक्त पदों के विषयों का शिक्षण कार्य भी करवाया। पद रिक्त होने के वावजूद भी विद्यालय का यह सुखद परीक्षा परिणाम रहा।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर, बीडीसी सदस्य कमलेश शर्मा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान ने समस्त विद्यालय परिवार की इस उपलब्धि के लिए प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed