{"_id":"61e8504236557b5456512f2f","slug":"100-crore-rupees-will-spent-on-new-aadibadri-dam-in-sirmaur-himachal-haryana-border-nahan-news-sml3971832142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा-हिमाचल सीमा पर बनेगा आदिबद्री बांध, 100 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा-हिमाचल सीमा पर बनेगा आदिबद्री बांध, 100 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
आदिबद्री बांध स्थल का दौरा करते उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम, एसपी ओमापति जम्वाल और मौजूद अन्य ?
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। हरियाणा और हिमाचल की सीमा पर जिला सिरमौर की सोम नदी पर आदिबद्री क्षेत्र में बांध का निर्माण होगा। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बांध का निर्माण नाहन विधानसभा क्षेत्र की मात्तर पंचायत में हरियाणा की सीमा पर होगा।
प्रस्तावित बांध का काफी हिस्सा सिरमौर जिला में भी आ रहा है। इसको लेकर उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने अधिकारियों की टीम के साथ सिरमौर की सीमा में बांध साइट का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि आदिबद्री बांध के निर्माण से हिमाचल व हरियाणा के किसानों को सिंचाई व पेयजल की आपूर्ति होगी। इसके साथ-साथ बरसात के दिनों में आदिबद्री व हरियाणा के यमुनानगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के पानी से बाढ़ की स्थिति पैदा होने से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
आदिबद्री में 88 हेक्टेयर भूमि बांध में डूब जाएगी, जिसमें हिमाचल की भूमि 77 हेक्टेयर व हरियाणा की भूमि 11 हेक्टेयर जलमग्न होगी। बांध का निर्माण कार्य होने से तीन किलोमीटर लंबी झील बनेगी। लिहाजा, यह परियोजना जल संरक्षण, सिंचाई, पेयजल के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।
उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि प्रस्तावित बांध स्थल का अधिकारियों के साथ दौरा किया है। यहां आदिबद्री बहुत ही प्राचीन व ऐतिहासिक स्थल है और हरियाणा व हिमाचल के लोगों की आस्था जुड़ी है। हरियाणा सरकार की ओर से यह बांध परियोजना प्रस्तावित है, जिसमें हिमाचल का काफी हिस्सा आएगा।
उपायुक्त ने बताया कि 33 मीटर बांध का निर्माण किया जाना है, जिससे हिमाचल व हरियाणा दोनों ही राज्यों को काफी लाभ मिलेगा। इस परियोजना से हिमाचल की मात्तर पंचायत के साथ-साथ जिला सिरमौर में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेगी।