फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Municipal corporation budget presented people will be tested at home water crisis will end

MC Shimla Budget: नगर निगम का बजट पेश, घर पर होंगे लोगों को टेस्ट, पानी का संकट होगा खत्म, ई कार्ट चलेंगे

Thu, 27 Feb 2025 09:48 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Feb 2025 09:48 PM IST
सार

Shimla Municipal corporation Budget:  महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल ने वीरवार को बचत भवन में नगर निगम का 188 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया। 

विज्ञापन
Shimla Municipal corporation budget presented people will be tested at home water crisis will end
शिमला नगर निगम का बजट पेश करने जाते महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस शासित नगर निगम ने अपने दूसरे वार्षिक बजट में शहरवासियों को कई नई सौगात दी हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल ने वीरवार को बचत भवन में नगर निगम का 188 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया। इसमें कई नई घोषणाएं की गई हैं।

विज्ञापन


शहरवासियों को अब स्वास्थ्य जांच के लिए घरद्वार टेस्ट के सैंपल देने की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा निशुल्क रहेगी। अभी तक नगर निगम सिर्फ बुजुर्ग लोगों को ही इसकी सुविधा दे रहा था। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इस सुविधा से हजारों बुजुर्गों को फायदा हुआ है। अब बाकी लोगों को भी इसकी सुविधा मिलेगी। शिमला आने वाले सैलानियों को यहां के हेरिटेज भवनों की सैर करवाने के लिए ई-कार्ट चलाए जाएंगे। इससे सैलानियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही निगम को भी आय होगी। सतलुज नदी का पानी जून तक शिमला पहुंच जाएगा। ऐसे में इसी साल शहर में पानी की नियमित आपूर्ति का दावा भी किया है।
विज्ञापन


पाइपलाइन से घर तक पहुंचेगी रसोई गैस
शहरवासियों को पाइपलाइन से अब रसोई गैस की आपूर्ति होगी। इसके लिए दाड़नी के बगीचे में गैस स्टेशन स्थापित किया जाएगा। यहां से उपभोक्ताओं के घरों तक पाइप लाइनें बिछेंगी। यह गैस सिलिंडर के मुकाबले सस्ती होगी। इस योजना पर पिछले एक साल से काम चल रहा है। बजट में दावा किया है कि अब इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। जल्द काम शुरू होगा।

सब्जी मंडी में 500 करोड़ से बनेगा बहुउद्देशीय परिसर
सब्जी मंडी में 500 करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देशीय परिसर का निर्माण किया जाएगा। इसमें नगर निगम दफ्तर खुलेंगे। पार्किंग का निर्माण होगा। साथ ही व्यावसायिक परिसर भी इसमें होगा। इसके निर्माण के लिए सरकार से बजट लिया जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।

पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर
बजट में पर्यावरण संरक्षण के लिए निगम ने इस साल 5000 पौधे लगाने की घोषणा की है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं यह पौधे लगाएंगी। इनके रखरखाव के एवज में निगम आर्थिक मदद भी इन्हें देगा। शहर में पांच पोट्रेबल टॉयलेट भी तैयार किए जाएंगे। अनाडेल के ग्लैन में प्राकृतिक पगडंडियां विकसित की जाएंगी। डायर्टन में ट्रेल पार्क और मैदान बनाया जाएगा। प्रदूषण कम करने के लिए निगम कचरा ढोने के लिए इलेक्टि्रक वाहन खरीदेगा। शहर में ई वेस्ट कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे। निगम नवीकरण ऊर्जा का इस्तेमाल भी बढ़ाएगा।

आपदा : तैयार होंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम, सोलर प्लांट लगेगा
भूस्खलन जैसी आपदा से निपटने के लिए शहर में अर्ली वार्निंग सिस्टम तैयार किए जाएंगे। निगम सिटी इकॉलोजी मॉनिटर टूल भी बनाएगा जिसमें शहर की हवा की गुणवत्ता, जमीन की मजबूती, पानी, ग्रीन स्पेस आदि की निगरानी होगी। शहर के कृष्णानगर से इसकी पायलट आधार पर शुरुआत की जाएगी। भरयाल में 500 किलोवॉट क्षमता वाला सोलर एनर्जी प्लांट स्थापित किया जाएगा।

महिलाओं को सौगात : पिंक टॉयलेट बनेंगे, हाट सुविधा मिलेगी
शहर में महिलाओं के लिए 25 पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। महिलाओं को अपनी आय बढ़ाने के लिए निगम मंथली हाट की सुविधा देगा। रिज के पदमदेव परिसर या अन्य जगह निगम स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को महीने में एक दिन अपने उत्पाद बेचने के लिए जगह यानि मंथली हाट उपलब्ध करवाएगा। इसके अलावा विधवा महिलाओं और विकलांगों के लिए नगर निगम अपनी पार्किंग या दुकानों के आवंटन में भी प्राथमिकता देगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद के लिए निगम उत्पादों की पैकेजिंग, लेबलिंग आदि की ट्रेनिंग भी देगा। स्माइल बैगर योजना के तहत शहर में रह रहे भिखारियों को पुनर्वास में मदद दी जाएगी। निगम इन्हें ठहरने की सुविधा उपलब्ध करवाएगा।

विज्ञापन

बजट पर कारोबारियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं की प्रतिक्रिया

राहत दिलाने वाली कोई घोषणा नहीं
बजट में बाजारों में रात को सफाई जारी रखने की बात कही है लेकिन कारोबारी वर्ग को राहत दिलाने के लिए बजट में कोई भी घोषणाएं नहीं की गई- आशीष, कारोबारी

कारोबारियों के लिए कुछ नहीं
बजट में कारोबारियों के लिए कोई भी सुविधा देखने को नहीं मिली। उम्मीद थी कि इस बजट में व्यापारियों को किसी टैक्स में छूट दी जाए लेकिन बजट में कारोबारी वर्ग का ध्यान नहीं रखा गया- तरूण राणा, कारोबारी

बंदरों की समस्या नहीं हुई हल शहर में बंदरों और कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है, जो होना जरूरी था। इसमें केवल कुत्तों की नसबंदी करने की बात कही गई- बंटु शर्मा

अब सबको मिलेगी टेस्ट सुविधा
पहले केवल बुजुर्गों को घरद्वार पर टेस्ट देने की सुविधा थी। अब सभी लोगों को नगर निगम की ओर से घरद्वार पर ही टेस्ट देने की सुविधा शुरू की जा रही है। इससे शहर के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी- मनोज

जागरुकता कार्यक्रम चलाना अच्छी बात
नशे के खिलाफ सभी लोगों को जागरूक करना जरूरी है। नगर निगम इसके लिए कमेटियां बनाकर सभी वार्डों में जागरुकता कार्यक्रम चलाएगा, जो बड़ी बात है- राहुल

वरिष्ठ नागरिकों कुछ नहीं दिया
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बजट में कुछ नहीं है। लंबे समय से शहर में सीनियर सिटीजन क्लब खोलने की मांग की जा रही है जिसे नगर निगम ने इस बजट में अनदेखा किया है।- विश्वेश्वर नाथ

बुजुर्गों का नहीं रखा ध्यान
बुजुर्गों को नगर निगम के बजट से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन इस बजट में बुजुर्गों से जुड़ी किसी भी तरह की सुविधा देखने को नहीं मिली- बाबू राम

बुजुर्गों के लिए कुछ नहीं
नगर निगम का बजट मिला जुला रहा। इसमें महिला वर्ग के लिए तो बहुत सुविधाएं दी गईं लेकिन बुजुर्गों वर्ग के लिए कुछ नहीं था- राकेश सोनी

महिलाओं के लिए उठाया सराहनीय कदम
नगर निगम शहर की विकलांग और एकल महिलाओं को दुकानें देगा। यह नगर निगम का एक सराहनीय कदम है। इससे विकलांग और एकल महिलाओं को मदद मिलेगी- रश्मि चौधरी

पिंक टॉयलेट की घोषणा अच्छी बात
बजट में महिलाओं की सुविधा का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। इस बार बजट में महिलाओं के लिए नगर निगम के क्षेत्र में पिंक टॉयलेट बनाने की घोषणा हुई है- कुसुम

पानी के बिलों में नहीं हुई कटौती
बजट में उम्मीद थी कि पानी के बिलों में कुछ कटौती होगी। लेकिन महंगाई से कोई राहत नहीं मिली। लेकिन एकल, विकलांग और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का इस बजट में ध्यान रखा है-आशा राणा

महिलाओं को मिलेगा उचित मंच
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए उत्पादों को पद्म देव कांप्लेक्स महीने में एक दिन अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने की योजना एक सराहनीय कदम है। इससे महिलाओं को उचित मंच मिलेगा- निशी सूद


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed