फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanjay Awasthy said Jamwal is lying to defame govt Anurag should refrain from making personal comments on CM

Himachal: संजय अवस्थी बोले- सरकार की बदनामी के लिए झूठ बोल रहे जंवाल, अनुराग CM पर निजी टिप्पणी से करें गुरेज

Mon, 24 Feb 2025 05:51 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 24 Feb 2025 05:51 PM IST
सार

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने भाजपा विधायक त्रिलोक जंवाल पर जुबानी हमला बोला। संजय अवस्थी ने कहा कि जंवाल प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं। वहीं, अवस्थी ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री सुक्खू पर निजी टिप्पणी करने से गुरेज करना चाहिए।

विज्ञापन
Sanjay Awasthy said Jamwal is lying to defame govt Anurag should refrain from making personal comments on CM
अर्की के विधायक संजय अवस्थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि भाजपा विधायक त्रिलोक जंवाल प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं। बिलासपुर रेल लाइन के कार्य को आया बजट ट्रेजरी में ट्रांसफर करने का आरोप गलत है।

विज्ञापन


विधानसभा परिसर में प्रेस वार्ता में अवस्थी ने कहा कि जंवाल का आरोप पूरी तरह से तथ्यहीन है। सांविधानिक पद पर बैठे विधायक को सरकार के खिलाफ किसी भी तरह की बयानबाजी करने से पहले तथ्य जुटा लेने चाहिए। अवस्थी ने कहा कि विधायक 500 करोड़ रुपये की जिस राशि का उल्लेख कर रहे हैं, वह प्रदेश सरकार का पैसा है और भूमि अधिग्रहण के लिए रखा गया। लंबे समय तक यह राशि खर्च नहीं हुई। भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। ऐसे में सरकार ने जनहित में संबंधित राशि को ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है। अवस्थी ने पूछा कि कहीं इसमें भाजपा विधायक का कोई निजी हित तो नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पर टिप्पणी से गुरेज करें अनुराग
अवस्थी ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री सुक्खू पर निजी टिप्पणी करने से गुरेज करना चाहिए। मुख्यमंत्री निजी दौरे पर अपने परिवार से साथ विदेश गए थे। कुछ बातें व्यक्तिगत होती हैं। यदि उनको जगजाहिर किया जाने लगेगा तो यह उन्हें भी अच्छा नहीं लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed