फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sample report of suspected patient in Hamirpur is negative Health Department released the report

नो मंकीपॉक्स! हमीरपुर में संदिग्ध मरीज के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रिपोर्ट

Wed, 18 Sep 2024 09:35 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Sep 2024 09:35 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में आए मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को सैंपल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला की माइक्रोबायोलॉजिकल लैब में जांच के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन
Sample report of suspected patient in Hamirpur is negative Health Department released the report
मंकीपॉक्स - फोटो : freepik.com

विस्तार

जिला हमीरपुर में आए मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। राहत की बात यह है कि इससे अब जिला में मंकीपॉक्स फैलने का कोई खतरा नहीं है। सोमवार को सैंपल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला की माइक्रोबायोलॉजिकल लैब में जांच के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन


मरीज 14 सितंबर को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चर्म रोग विभाग में जांच के लिए आया। मरीज के शरीर पर चतके व फफोले आए थे, जो मंकीपॉक्स के प्रारंभिक लक्षण थे। यह व्यक्ति करीब डेढ़ माह पूर्व अमेरिका से आया था। ऐसे में मरीज के यात्रा इतिहास के कारण भी मामला संदिग्ध माना गया था। उसी समय मरीज को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया गया।
विज्ञापन


गत शनिवार को सैंपल लिया और सोमवार को आईजीएमसी शिमला में जांच के लिए भेजा गया। अब इस सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि मरीज के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसके फफोलों व चतकों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed